{"_id":"6784f1742c490834fe0e6fde","slug":"udaipur-news-children-fell-from-moving-school-van-due-to-driver-s-negligence-parents-handed-over-to-police-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News : चालक की लापरवाही से चलती स्कूल वैन से गिरे बच्चे, अभिभावकों ने पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News : चालक की लापरवाही से चलती स्कूल वैन से गिरे बच्चे, अभिभावकों ने पुलिस के हवाले किया
Mon, 13 Jan 2025 04:27 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 13 Jan 2025 04:27 PM IST
सार
एक स्कूल वैन के चालक की लापरवाही से तीन स्कूली बच्चे चलती गाड़ी से नीचे गिर गए और गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद बच्चों के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जोरदार हंगामा किया और ड्राइवर को पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के सेक्टर पांच स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल की वैन आज दिन में छुट्टी होने बच्चों को गाड़ी में बैठाकर घर छोड़ने जा रही थी कि रास्ते में चालक की लापरवाही के कारण वैन का फाटक खुल गया और तीन बच्चे नीचे गिर गए। हादसे में घायल हुए बच्चों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
स्कूल वैन से बच्चों के गिरते ही मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसे देखकर ड्राइवर घबरा गया और इधर-उधर हो गया। बाद में वह स्कूल पहुंच गया, जहां पर अभिभावक पहले से मौजूद थे। अभिभावकों ने घटना को लेकर जमकर हंगामा किया और स्कूल प्रबंधन पर बच्चों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
अभिभावकों का कहना था कि स्कूल प्रबंधन को चाहिए कि वह बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। बहरहाल बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है और अभिभावकों ने वाहन चालक को हिरन मगरी पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन