फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Car of doctors returning after attending seminar overturns, four doctors seriously injured

Udaipur News: सेमिनार से लौट रहे डॉक्टरों की कार पलटी, चार डॉक्टर गंभीर रूप से घायल

Mon, 08 Apr 2024 09:28 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 09:28 AM IST
सार

सेमिनार में भाग लेकर लौट रहे डॉक्टरों की कार पलटने से चार डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Udaipur News: Car of doctors returning after attending seminar overturns, four doctors seriously injured
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के प्रमुख गीतांजलि अस्पताल के चार युवा डॉक्टर रविवार शाम कार पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में चारों डॉक्टरों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


एक सेमिनार में भाग लेकर लौट रहे अस्पताल के 8 डॉक्टर दो कारों से खाना खाने शोभागपुरा चौराहे से पुराना आरटीओ ऑफिस की तरफ जा रहे थे तभी रास्ते में आगे चल रही एक कार पलट गई। कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि उसका एक पहिया निकलकर दूर जा गिरा और गाड़ी की छत नीचे और पहिए ऊपर हो गए। पीछे चल रही दूसरी कार में बैठे डॉक्टरों ने अपने साथी घायल डॉक्टरों को राहगीरों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


घायल डॉक्टरों में दो नेफ्रोलॉजी, एक गायनिक और एक जनरल सर्जरी विभाग में कार्यरत हैं। कार पलटने की सूचना मिलने पर सुखेर पुलिस ने दुर्घटना स्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed