फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Blood donation camp on the birth anniversary of Lord Mahavir, 21 units of blood collected

Udaipur News: भगवान महावीर की जन्म जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 21 यूनिट ब्लड एकत्रित किया

Sun, 21 Apr 2024 12:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 21 Apr 2024 12:01 PM IST
सार

भगवान महावीर के जन्मोत्सव के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में आज अखिल भारतीय श्वेतांबर जैन महात्मा महासभा, उदयपुर, यूथ आइकॉन एवं हेल्पिंग हार्ट महिला ग्रुप द्वारा आरएनटी ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 21 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया।

विज्ञापन
Udaipur News: Blood donation camp on the birth anniversary of Lord Mahavir, 21 units of blood collected
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान महावीर जन्म कल्याणक उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में अखिल भारतीय श्वेतांबर जैन महात्मा महासभा संस्थान उदयपुर, यूथ आइकॉन एवं हेल्पिंग हार्ट महिला ग्रुप ने आरएनटी ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर के मुख्य अतिथि 102 बार रक्तदान कर चुके रवींद्रपाल सिंह कप्पू थे। समाज के महेंद्र महात्मा ने भी 51 बार रक्तदान किया। संस्थान के पदाधिकारियों ने अभिनंदन पत्र देकर आप दोनों का सम्मान किया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को रक्त वीर सम्मान से अलंकृत किया गया।

विज्ञापन


प्रथम बार आयोजित इस रक्तदान शिविर की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की और समाज हित में इसे बार-बार करने की अपील की। शिविर में महिलाओं और नियमित रक्तदान करने वाले युवाओं सहित कुल 55 रजिस्ट्रेशन हुए। शिविर के माध्यम से 21 यूनिट ब्लड आरएनटी ब्लड बैंक में जमा कराया गया है।
विज्ञापन


शिविर में उदयपुर कार्यकारिणी के सदस्यों, यूथ आइकंस एवं हेल्पिंग हार्ट सोशल ग्रुप महिलाओं ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed