{"_id":"67cfe8d20d21b832ce09badd","slug":"udaipur-news-air-gun-fired-accidentally-person-died-after-bullet-hit-his-head-police-started-investigation-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: गलती से चली एयर गन, गोली का छर्रा सिर में लगने से एक व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: गलती से चली एयर गन, गोली का छर्रा सिर में लगने से एक व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 11 Mar 2025 01:10 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:10 PM IST
सार
घर में रखी एयर गन से गलती से हुए फायर में निकला गोली का छर्रा सिर में लगने के कारण एक 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां दो दिन तक चले इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घंटाघर थाना इलाके में रविवार रात हुए एक दर्दनाक हादसे में 53 वर्षीय अरविंद पालीवाल की मौत हो गई। घर में एयर गन लेकर बैठे अरविंद से गलती से फायर हो गया, जिससे गोली का छर्रा सीधे उनके सिर में जा लगा। घायल अवस्था में उन्हें एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो दिन बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद परिवार के लोग उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए अरविंद को आईसीयू में भर्ती किया, लेकिन लगातार इलाज के बावजूद सोमवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह हादसा वास्तव में गलती से हुआ या इसके पीछे कोई और वजह थी। साथ ही एयर गन की खरीद, लाइसेंस और इस्तेमाल को लेकर भी जांच जारी है।
विज्ञापन