फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: A youth beat up a traffic policeman with a stick

Udaipur News: ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने गाड़ी के कागज मांगे तो युवक ने डंडे से कर दी पिटाई, लोगों ने बचाया

Tue, 12 Nov 2024 05:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 12 Nov 2024 05:55 PM IST
सार

उदयपुर के पारस चौराहे पर मंगलवार को ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर एक युवक द्वारा डंडे से हमला किया गया। पुलिस के अनुसार, होमगार्ड द्वारा वाहन के कागजात मांगने पर युवक गुस्से में आकर मारपीट करने लगा। आरोपी की पहचान कुमेल उर्फ सैयद जोएब के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Udaipur News: A youth beat up a traffic policeman with a stick
डंडा लेकर उपद्रव करता युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर शहर के पारस चौराहे पर मंगलवार को एक युवक ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ डंडे से मारपीट की। आस-पास के लोगों के बीच-बचाव के बाद भी आरोपी युवक नहीं रुका और पुलिस  जवान पर डंडे बरसाने लगा। इस दौरान भीड़ में से किसी ने इस मारमीट का वीडियो बना लिया। 

विज्ञापन


वीडियो में युवक होमगार्ड पर डंडा मारते नजर आ रहा है। मारपीट करने वाले युवक का नाम कुमेल उर्फ सैयद जोएब निवासी किशनपोल बताया जा रहा है। उसके खिलाफ सूरजपोल थाने में मारपीट और राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कार के कागज मांगें तो करने लगा विवाद
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक चौराहे से वैन लेकर गुजर रहा था। ट्रैफिक पुलिस होमगार्ड ने उसे रुकवाया और वाहन के कागजात दिखाने को कहा। इस पर वह भड़क गया और गुस्से में होमगार्ड से बहस करने लगा। मामला बढ़ता गया। इसी दौरान आरोपी युवक वैन में रखा डंडा निकाल लाया और कॉन्स्टेबल को पीटना शुरू कर दिया। आरोपी युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया और उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदतन बदमाश
बताया जाता है कि पुलिस के साथ मारपीट करने वाला ये युवक आदतन अपराधी है। पूर्व में भी इसके खिलाफ मारपीट के मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed