फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: 3 died due to adulterated liquor and food poisoning, 24 seriously ill are undergoing treatment

Udaipur News: शादी में हथकढ़ शराब और विषाक्त भोजन से तीन की मौत, 24 गंभीर बीमारों का चल रहा है इलाज

Tue, 28 May 2024 04:00 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 28 May 2024 04:00 PM IST
सार

उदयपुर की कोटड़ा तहसील में बीती शाम एक शादी समारोह के दौरान हथकढ़ शराब पीने और विषाक्त भोजन करने से तीन लोगों की मौत हो गई और 24 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। सभी लोग आदिवासी समुदाय के बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Udaipur News: 3 died due to adulterated liquor and food poisoning, 24 seriously ill are undergoing treatment
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की सबसे उपेक्षित व सुविधाओं की कमी वाली कोटड़ा तहसील में बीती शाम एक शादी समारोह में हथकढ़ शराब पीने और विषाक्त भोजन करने से आदिवासी समुदाय के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए, जिनका इलाज गुजरात और राजस्थान के अस्पतालों में चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बोरडी कला निवासी कालूलाल आदिवासी के बेटे मनु की बारात सावन क्यारा गांव में चतराराम के यहां सोमवार शाम को गई थी। बारातियों ने रात 8 बजे बाद लड़की वालों के घर मनुहार कर परोसी हथकढ़ शराब पीकर खाना खाया, जिनमें वधू पक्ष के लोग भी शामिल थे। इसके बाद अधिकांश बाराती रात में ही बोरडी कला लौट आए। 
विज्ञापन


रात में कुछ लोगों को उल्टी-दस्त होने पर किसी ने उस तरफ ध्यान नहीं दिया लेकिन मंगलवार सुबह तक दो दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर रूप से बिगड़ गई। इलाज के लिए उन्हें कोटड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो बाराती मसरू व बाबूलाल निवासी बोरडी कला और वधू पक्ष की एक महिला अमिया की उपचार के दौरान मौत हो गई। कोटड़ा के नजदीक होने के कारण ज्यादातर बीमारों को गुजरात के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मरीजों और उनके परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed