फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur Murder Case NIA reached Udaipur with Kanhaiyalal murderer heavy force deployed

Udaipur Murder Case : कन्हैयालाल के हत्यारों को लेकर एनआईए पहुंची उदयपुर, घटनास्थल की करवाई गई तस्दीक

Sat, 17 Sep 2022 08:17 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 17 Sep 2022 08:17 AM IST
सार

कन्हैयालाल के दोनों हत्यारे मौहम्मद गौस और रियाज को एनआईए अलग-अलग गाड़ियों में लेकर घटनास्थल पर पहुंची, जहां गाड़ी में ही बिठाकर दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
Udaipur Murder Case NIA reached Udaipur with Kanhaiyalal murderer heavy force deployed
आरोपी मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चर्चित उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों को एनआईए अजमेर से लेकर शुक्रवार को उदयपुर पहुंची। आरोपियों को भूपालपुरा थाने लाया गया। शनिवार सुबह पांच बजे दोनों आरोपियों को मालदास स्ट्रीट लेकर जाया गया, जहां रियाज और गौस ने दुकान में घुसकर कन्हैया की हत्या की थी। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एनआईए की टीम शुक्रवार रात 11 बजे हत्याकांड के मुख्य आरोपी रियाज और गौस मोहम्मद को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से उदयपुर लेकर आई थी। दोनों को हत्याकांड के बाद पहली बार उदयपुर के भूपालपुरा थाना लाया गया। यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। शनिवार सुबह पांच बजे बाद एनआईए के अधिकारी और स्थानीय पुलिस भारी सुरक्षा जाब्ते के बीच दोनों आरोपियों को मौका तस्दीक के लिए घटनास्थल लेकर पहुंची।

विज्ञापन


एनआईए की टीम ने दोनों आरोपियों को अपनी अलग-अलग गाड़ियों में बिठाया था। दोनों बापर्दा आरोपी को लेकर सबसे पहले हाथीपोल गेट ले जाया गया, जहां एनआईए के अधिकारियों ने गाड़ी रोक कर आरोपियों से कुछ जानकारी ली। इसके बाद एनआईए की टीम मालदा स्ट्रीट भूत महल गली स्थित कन्हैया लाल की दुकान पर भी पहुंची।  एनआईए ने दोनों आरोपियों से गाड़ी में ही पूरी जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान में घुसकर की थी हत्या
बता दें कि 28 जून को आरोपी रियाज और गौस मोहम्मद ने कन्हैयालाल की निर्ममता से हत्या कर दी थी। हत्यारे रियाज और गौस मोहम्मद कपड़े सिलवाने के बहाने दुकान में घुसे थे। आरोपियों ने कन्हैयालाल पर चाकू से हमला कर दिया था। कन्हैयालाल की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed