{"_id":"6618192fbc0574a0b30d99ae","slug":"udaipur-gold-biscuits-weighing-542-grams-worth-rs-40-lakh-recovered-from-two-persons-traveling-in-car-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur Crime: कार सवार दो व्यक्तियों से 40 लाख कीमत के 542 ग्राम वजनी सोने के बिस्किट बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur Crime: कार सवार दो व्यक्तियों से 40 लाख कीमत के 542 ग्राम वजनी सोने के बिस्किट बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 11 Apr 2024 10:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 11 Apr 2024 10:39 PM IST
सार
उदयपुर में कार सवार दो व्यक्तियों से 40 लाख कीमत के 542 ग्राम वजनी सोने के बिस्किट बरामद किया गया है। वहीं, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर जिले की खेरवाड़ा थाना पुलिस की टीम ने गुरुवार को नाकाबंदी में अहमदाबाद की ओर से आ रही एक कार में सवार दो अभियुक्तों को डिटेन कर 40 लाख रुपये कीमत के सोने के बिस्किट जब्त किए हैं। डिटेन किए गए आरोपी मगन पुत्र अमरा थाना क्षेत्र के कटेवडी एवं राहुल पुत्र नाथूलाल गांव छाणी निवासी है।
विज्ञापन
एसपी योगेश गोयल ने बताया, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल व सीओ राजीव राहर के सुपरविजन में एसएचओ दिलीप सिंह झाला मय टीम द्वारा गुरुवार को नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की सख्त चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद इनोवा कार जो अहमदाबाद से खेरवाड़ा की तरफ आ रही है, उसमें अवैध रूप से सोना लाया जा रहा है। सूचना पर गाड़ी को रुकवा कर चेक किया गया। कार में सवार मगन एवं राहुल के पास मिली निविया क्रीम की डिबिया में सोने के 542 ग्राम के बिस्किट मिले। दोनों व्यक्तियों के पास सोने से संबंधित कोई कागजात नहीं मिले।
विज्ञापन