फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Kanhaiyalal’s Son Alleges Administration Blocking Release of Udaipur Files in Some Districts

Udaipur News: फिल्म उदयपुर फाइल्स को लेकर कन्हैयालाल के बेटे का आरोप, कुछ जिलों में रिलीज रोक रहा है प्रशासन

Mon, 11 Aug 2025 12:31 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Mon, 11 Aug 2025 12:31 PM IST
सार

कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी उदयपुर फाइल्स को लेकर उनके बेटे यश साहू ने आरोप लगाया है कि कुछ जिलों में स्थानीय प्रशासन फिल्म की रिलीज रोक रहा है।

विज्ञापन
Udaipur News: Kanhaiyalal’s Son Alleges Administration Blocking Release of Udaipur Files in Some Districts
उदयपुर फाइल्स की रीलिज को लेकर बेटे ने लगाया आरोप

विस्तार

उदयपुर के बहुचर्चित कन्हैयालाल साहू हत्याकांड पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स की रिलीज को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कन्हैयालाल के बेटे यश साहू ने आरोप लगाया है कि राजस्थान के कुछ जिलों में स्थानीय प्रशासन फिल्म को रिलीज नहीं होने दे रहा है।

विज्ञापन


यश साहू के अनुसार यह फिल्म उनके पिता की दर्दनाक सच्चाई और घटना से जुड़े तथ्यों को सामने लाने का काम करती है लेकिन कुछ स्थानों पर थिएटर मालिकों पर प्रशासन की ओर से दबाव बनाया जा रहा है, जिससे वे फिल्म नहीं दिखा पा रहे हैं। उनका कहना है कि जिन जिलों में फिल्म रिलीज नहीं हो रही, वहां के लोग इस घटना की पूरी सच्चाई से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Banswara News: बांसवाड़ा में दिनदहाड़े लूट, मुस्लिम कॉलोनी में से जा रहे युवक को बनाया निशाना, एक आरोपी डिटेन
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि उदयपुर फाइल्स को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से रिलीज की अनुमति मिली थी, जिसके बाद फिल्म देशभर में प्रदर्शित हो रही है। बता दें 28 जून 2022 को उदयपुर में कन्हैयालाल साहू की उनकी दुकान पर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। यश साहू ने अपील की है कि फिल्म को हर जिले में बिना रोक-टोक प्रदर्शित किया जाए, ताकि लोग इस घटना के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed