फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur Devraj murder case: Outrage over Devraj's death continues, shutdown and protests continue

Udaipur Devraj murder case: नहीं थम रहा आक्रोश, उदयपुर से हमीरगढ़ तक बंद और प्रदर्शन जारी, फांसी देने की मांग

Fri, 23 Aug 2024 06:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 23 Aug 2024 06:59 PM IST
सार

उदयपुर में छात्र देवराज की हत्या को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के विरोध में उदयपुर के खेरवाड़ा उपखंड में रैली निकाली गई, जहां लोगों ने हत्यारे को फांसी देने की मांग की।

विज्ञापन
Udaipur Devraj murder case: Outrage over Devraj's death continues, shutdown and protests continue
सजा की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर में हुई छात्र देवराज की हत्या को लेकर आक्रोश अभी थमा नहीं है। उदयपुर को साम्प्रदायिक आग में झोकने वाली इस घटना का असर अब अन्य क्षेत्रों में भी देखा जा रहा है। शुक्रवार को घटना को लेकर हमीरगढ़ कस्बा पूरी तरह से बंद रहा। वहीं, उदयपुर के खेरवाडा उपखंड में आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और देवराज के हत्यारे को फांसी देने की मांग उठाई। 

विज्ञापन


उदयपुर जिले के उपखंड खेरवाड़ा में सर्वसमाज देवराज मोची की हत्या के विरोध में सर्व हिन्दू समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन कर रैली निकाली गई। हिन्दू समाज और मोची समाज की ओर से उपखंड अधिकारी को प्रधानमंत्री के ज्ञापन दिया गया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने देवराज के हत्यारे को फांसी देने की मांग उठाई। इधर, देवराज की हत्या की घटना को लेकर भीलवाड़ा जिले का हमीरगढ़ कस्बा पूरी तरह से बंद रहा। 
विज्ञापन


सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए कस्बे के बाजार बंद रखे गए। व्यापार मंडल एवं हिंदू संगठनों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर हत्यारों को फांसी की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात है। व्यापार मंडल एवं विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा बंद का आह्वान किया गया था। इसी के चलते हमीरगढ़ कस्बे के सभी बाजार आज पूरी तरह बंद रहा। बंद को देखते हुए कस्बे में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। डूंगरपुर जिले के समीलवाडा में भी मोची समाज और सर्व हिंदू समाज की ओर से एसडीएम को ज्ञापन देकर हत्यारे को फांसी पर चढ़ाने की मांग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 16 अगस्त को देवराज मोची की उदयपुर में राजकीय स्कुल के बाहर लंच के समय उसी की कक्षा के एक छात्र ने चाकू से हमला कर दिया था। बाद में देवराज की उपचार के दौरान मौत को गई थी। इस घटना को लेकर उदयपुर में भी चार दिनों तक तनाव की स्थिति बनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed