{"_id":"63e107224b2c0c633845353d","slug":"udaipur-crime-udaipur-driver-dragged-out-of-the-car-for-200-meters-he-died-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur Crime: वो चीखता रहा...और दरिंदे 200 मीटर तक कार से घसीटते रहे, तड़प-तड़पकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur Crime: वो चीखता रहा...और दरिंदे 200 मीटर तक कार से घसीटते रहे, तड़प-तड़पकर मौत
Mon, 06 Feb 2023 07:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 06 Feb 2023 07:27 PM IST
सार
दिल्ली में बीते दिनों अंजलि की कार से घसीटकर हुई मौत भूली नहीं जा सकी है कि अब राजस्थान के उदयपुर शहर के घंटाघर थाना इलाके से ऐसी ही एक भयावह घटना सामने आ गई। यहां कार सवार 4-5 युवकों ने एक गरीब युवक को 200 मीटर से ज्यादा घसीटा, जिससे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद घटना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर शहर के घंटाघर थाना इलाके से कार सवार 4-5 युवकों ने एक गरीब युवक को 200 मीटर से ज्यादा सड़क पर घसीटकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है, लेकिन सोमवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सका है।
विज्ञापन
हेमराज मेघवाल नाम के मृतक युवक के माता पिता का निधन हो चुका था। उसकी मौसी मांगीबाई भी गरीब है। हेमराज बहुत ही गरीब होने के कारण मांगकर गुजारा चला रहा था। पुलिस ने एकबारगी मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। पहले हेमराज मेघवाल के शव को एमबी हॉस्पिटल में रखवाया। सोमवार को शव के अंतिम संस्कार के लिए वैकुंठ धाम सेवा संस्थान को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज ने रोंगटे खड़े किए...
सीसीटीवी फुटेज ने रोंगटे खड़े कर दिए। पुलिस ने मामला दर्जकर कार और आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। हेमराज मालदास स्ट्रीट के पास बैठा रहता था, जो लोगों से पैसे मांगकर गुजारा करता था। युवक को कार से घसीटने का जो लाइव वीडियो सामने आया है। उसमें दिख रहा है कि शनिवार रात को तेज रफ्तार में आई एक सफेद ऑल्टो कार हेमराज को टक्कर मारकर करीब 200 मीटर दूर आयुर्वेद हॉस्पिटल तक ले गई। घायल हालत में रोड पर पड़े देखकर युवक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत की पुष्टि कर दी गई। पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत माना जा रहा था, लेकिन सीसीटीवी वीडियो आने के बाद अब पुलिस सरगर्मी से आरोपियों को ढूंढ रही है।
विज्ञापन
सोमवार को सीसीटीवी चेक करने पर हुआ खुलासा...
उदयपुर के घंटाघर थाने के हेड कांस्टेबल कैलाश ने बताया कि शनिवार देर रात हादसे की जानकारी मिली थी। तब पुलिस के आस-पास के कई सीसीटीवी चेक किए थे, लेकिन उनमें से कई खराब पड़े थे। कार से टक्कर जैसी घटना तब सामने नहीं आ पाई थी। इसलिए अज्ञात वाहन की टक्कर मानकर ही पुलिस जांच कर रही थी। हेमराज मेघवाल की मौत के बाद उसके परिजनों की जानकारी भी जुटाई गई। वह सीसाराम इलाके का रहने वाला था। घटनास्थल के पास एक दुकान पर सीसीटीवी की स्क्रीन खराब थी, जब सोमवार को दूसरी स्क्रीन मंगवाकर CCTV चेक किया तो पूरा वाकया दिख गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कार नंबर का पता कर आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। कार में चार युवक सवार दिखे हैं।
गर्दन और पसलियां टूटने से मौत...
एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में हेमराज मेघवाल का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर्स के मुताबिक, उसके गले और पेट के हिस्से में ज्यादा चोटें आई थीं। गर्दन और पसलियां टूटने से मौत हो हुई। सीने और सिर में भी गंभीर चोट पाई गई। मृतक का विसरा ले लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट भी जल्द आ जाएगी।