फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur Court issued non bailable warrant against Ex CM Virbhadra Singh son

Rajasthan: पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

Wed, 14 Dec 2022 11:54 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 14 Dec 2022 11:54 AM IST
सार

2019 में विक्रमादित्य सिंह ने मेवाड़ राजवंश की राजकुमारी सुदर्शना चूंडावत से शादी की थी। कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह के निधन के बाद से ही विक्रमादित्य और सुदर्शना अलग रह रहे हैं।

विज्ञापन
Udaipur Court issued non bailable warrant against Ex CM Virbhadra Singh son
विक्रमादित्या और उनकी पत्नी सुदर्शना - फोटो : Social Media

विस्तार

शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक और दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ उदयपुर की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। विक्रमादित्य की पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 17 अक्टूबर को विक्रमादित्य सिंह की पत्नी सुदर्शना ने घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को लेकर उदयपुर की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में 17 नवंबर 2022 को सुनवाई हुई लेकिन विक्रमादित्य सिंह पहली सुनवाई में कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। अब अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। इस मामले की 14 दिसंबर 2022 को सुनवाई होगी। 

विज्ञापन


विक्रमादित्य की पत्नी सुदर्शना ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उनके साथ घरेलू हिंसा शुरू हो गई। बता दें कि 2019 में विक्रमादित्य सिंह ने मेवाड़ राजवंश की राजकुमारी सुदर्शना चूंडावत से शादी की थी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मृत्यु जून 2021 में हुई थी। उसके बाद से विक्रमादित्य सिंह और सुदर्शना अलग रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed