{"_id":"6946bd6bf0aff9961c0cc7f6","slug":"the-vikram-bhatt-couples-hearing-has-been-postponed-again-with-the-judge-on-leave-delaying-the-case-until-monday-the-decision-on-the-bail-plea-will-now-be-made-in-two-days-in-udaipurs-adj-3-court-udaipur-news-c-1-1-noi1460-3756097-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: फिर टली विक्रम भट्ट दंपती की जमानत पर सुनवाई, अब सोमवार को हो सकता है फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: फिर टली विक्रम भट्ट दंपती की जमानत पर सुनवाई, अब सोमवार को हो सकता है फैसला
Sat, 20 Dec 2025 09:16 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 09:16 PM IST
सार
फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी की जमानत याचिका पर शनिवार को उदयपुर कोर्ट में होने वाली सुनवाई फिर टल गई। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में सोमवार को एडीजे-3 कोर्ट में फैसला होने की संभावना है।
विज्ञापन
विक्रम भट्ट दंपती की जमानत याचिका पर सुनवाई टली
विस्तार
बॉलीवुड फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी की जमानत याचिका पर शनिवार को उदयपुर कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। संबंधित न्यायाधीश के अवकाश पर रहने के कारण मामले की सुनवाई टल गई। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में सोमवार को उदयपुर की एडीजे-3 कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई और निर्णय होने की संभावना है।
इससे पहले शुक्रवार को एसीजेएम कोर्ट-4 ने विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद बचाव पक्ष ने सेशन कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया था। फिलहाल दोनों उदयपुर की सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।
गौरतलब है कि विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी पर फिल्म निर्माण के नाम पर करीब 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। राजस्थान के इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने विक्रम भट्ट के साथ एक फिल्म निर्माण के लिए 42 करोड़ रुपये का अनुबंध किया था। बाद में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए डॉ. मुर्डिया ने 17 नवंबर को उदयपुर में विक्रम भट्ट सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'महात्मा गांधी के राम के नाम पर बिल, इससे बेहतर क्या हो सकता है', कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा
जांच के दौरान उदयपुर पुलिस ने भट्ट के को-प्रोड्यूसर महबूब अंसारी और फर्जी वेंडर संदीप को मुंबई से गिरफ्तार किया। इसके बाद 7 दिसंबर को विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को मुंबई स्थित उनके फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। दोनों को 9 दिसंबर को उदयपुर कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
इसी दिन राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर बेंच में विक्रम भट्ट की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई थी। गिरफ्तारी में जल्दबाजी के आरोपों को लेकर हाईकोर्ट ने आईजी, एसपी और जांच अधिकारी को तलब करने के आदेश दिए थे।
बॉलीवुड से जुड़ा होने और बड़ी राशि के लेनदेन के कारण यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब सभी की निगाहें सोमवार को एडीजे-3 कोर्ट में होने वाली जमानत सुनवाई पर टिकी हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन