फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   School Building Collapses in Udaipur Vallabhnagar Tragedy Averted Due to Holiday

Rajasthan News: उदयपुर के वल्लभनगर में जर्जर स्कूल भवन ढहा, छुट्टी नहीं होती तो फिर हो सकता था बड़ा हादसा

Sun, 27 Jul 2025 01:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 27 Jul 2025 01:51 PM IST
सार

उदयपुर के रूपावली गांव में सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत ढह गई। गनीमत रही कि रविवार का अवकाश के कारण बच्चे स्कूल में नहीं थे। शनिवार को ही ग्रामीणों ने स्कूल की जर्जर हालत को लेकर विरोध किया था और आज यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
School Building Collapses in Udaipur Vallabhnagar Tragedy Averted Due to Holiday
जर्जर स्कूल भवन ढहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर जिले के वल्लभनगर ब्लॉक के रूपावली गांव में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत अचानक ढह गई। गनीमत रही कि रविवार को अवकाश होने के कारण स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे, नहीं तो यह हादसा भी झालावाड़ की घटना जैसा दर्दनाक साबित हो सकता था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सात बच्चों की मौत, स्वागत पर घिरे शिक्षा मंत्री, स्कूल हादसे की वजह बताई; तस्वीरें
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, यह इमारत लंबे समय से खस्ताहाल थी। स्कूल की दीवारों में दरारें थीं और छत भी कमजोर हो चुकी थी। कई बार स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को ही उन्होंने स्कूल की खस्ता हालत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महीने में सिर्फ 25 पैसे कमाता है यह व्यक्ति, साल की आय तीन रुपये, मामला जानकर पकड़ लेंगे माथा

रविवार सुबह जैसे ही भवन का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी शिक्षा विभाग और प्रशासन को दी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर, अब भी ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों की मांग है कि स्कूल की बिल्डिंग को तुरंत नया बनाया जाए। साथ ही, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में किसी बच्चे की जान जोखिम में न पड़े।

ये भी पढ़ें: लंबा सियासी अनुभव, संघ और PM मोदी के करीबी, जाति समीकरण में भी फिट; ये नेता होगा नया उपराष्ट्रपति?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed