फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Resident doctors will inform the higher authorities about their suffering in Jaipur

Udaipur News: जयपुर में उच्चाधिकारियों को पीड़ा से अवगत कराएंगे रेजिडेंट डॉक्टर्स, जयपुर रवाना हुआ दल

Sat, 28 Jun 2025 04:20 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sat, 28 Jun 2025 04:20 PM IST
सार

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दीपेंद्र सेवदा के नेतृत्व में डॉक्टरों का दल जयपुर पहुंच कर चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव से मुलाकात करेगा। डॉक्टरों का कहना है कि वे पीजी हॉस्टल की अव्यवस्थाओं और अपनी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से बताएंगे और समाधान की मांग करेंगे।

विज्ञापन
Resident doctors will inform the higher authorities about their suffering in Jaipur
पीजी हॉस्टल के बाहर अपने बैग लेकर बैठे मेडिकल छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रवीन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज (आरएनटी) के पीजी हॉस्टल में रेजिडेंट डॉक्टर रवि शर्मा की मौत के बाद से रेजिडेंट डॉक्टरों का आक्रोश जारी है। अव्यवस्थाओं और सुरक्षा मानकों में लापरवाही को लेकर डॉक्टरों ने हड़ताल छेड़ रखी है। इसी क्रम में रेजिडेंट डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर जयपुर रवाना हुआ है।

विज्ञापन


डॉक्टर रवि शर्मा की 18 जून को हॉस्टल के वाटर कूलर से करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद से रेजिडेंट डॉक्टरों ने पीजी हॉस्टल में फैली अव्यवस्थाओं और बिजली के जर्जर हालात को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। डॉक्टरों का आरोप है कि हादसे के बाद भी सुरक्षा इंतजामों में कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन


फिर लगा करंट, छात्रों में डर
रेजिडेंट डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि हॉस्टल में अब भी बिजली की समस्या जस की तस बनी हुई है। शुक्रवार को एक बार फिर वाटर कूलर से करंट लगने की घटना सामने आई, जिससे छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। अधीक्षक ने कूलर का बोर्ड उखाड़ कर हटाया, लेकिन छात्र सुरक्षा को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि वॉशरूम और नलों में भी करंट दौड़ने जैसी स्थिति बनी हुई है, ऐसे में हॉस्टल में रहना खतरे से खाली नहीं है। कई छात्रों ने सुरक्षा के मद्देनजर कमरे खाली कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रोले ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, दोनों युवकों की हुई दर्दनाक मौत


प्रमुख शासन सचिव से मिलेंगे डॉक्टर
रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दीपेंद्र सेवदा के नेतृत्व में डॉक्टरों का दल जयपुर पहुंच कर चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव से मुलाकात करेगा। डॉक्टरों का कहना है कि वे पीजी हॉस्टल की अव्यवस्थाओं और अपनी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से बताएंगे और समाधान की मांग करेंगे।

कॉलेज प्रशासन ने दी परीक्षा में नहीं बैठने की चेतावनी
इधर कॉलेज प्रशासन ने हड़ताल के चलते छात्रों की लगातार अनुपस्थिति को लेकर सख्ती दिखाई है। मेडिकल छात्रों के अभिभावकों को पत्र भेजकर चेताया गया है कि 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति होने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि साथी डॉक्टर की मौत के बाद अव्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवाज उठाना उनकी मजबूरी है और जब तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed