फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   rajnath singh rajasthan udaipur visit minute to minute schedule

Rajasthan: राजनाथ सिंह आज उदयपुर में करेंगे पन्नाधाय की मूर्ति का अनावरण, ऐसा रहेगा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Tue, 30 Aug 2022 10:24 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 30 Aug 2022 10:24 AM IST
सार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक कार्यक्रम के सिलसिले में महज तीन घंटे के लिए राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां उदयपुर में मां पन्नाध्याय प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री सुबह साढ़े 11 बजे उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे और कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद इसी एयरपोर्ट से दोपहर सवा दो बजे दिल्ली के लिए रवानगी उड़ान भरेंगे।

विज्ञापन
rajnath singh rajasthan udaipur visit minute to minute schedule
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : Social Media

विस्तार

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विद्युत एवं भारी उद्योग मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मंगलवार को उदयपुर आएंगे। दोनों मंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया पन्नाधाय पार्क में मां पन्नाधाय की मूर्ति का अनावरण करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि रक्षा मंत्री सिंह और ऊर्जा व भारी उ़द्योग मंत्री गुर्जर मंगलवार सुबह 11.30 बजे एयरक्राफ्ट से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रक्षामंत्री यहां से गोवर्धन सागर स्थित पन्नाधाय पार्क आएंगे और दोपहर 12.05 बजे से 1.35 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद रक्षामंत्री सिंह और गुर्जर दोपहर 2.05 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे, यहां से 2.15 बजे एयरक्राफ्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 11 बीघा भू-भाग में फैले पन्नाधाय पार्क का निर्माण तत्कालीन महापौर रजनी डांगी के समय शुरू हुआ था। पूर्व में यहां पर मछली के ठेकेदारों के डेरे थे। तत्कालीन महापौर डांगी ने डेरों को हटाकर यहां पर पन्नाधाय दीर्घा के बाद पार्क का निर्माण करवाया था। उसके बाद अब यहां प्रतिमा को स्थापित की गई।


इससे पूर्व सोमवार को देर रात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने गोवर्धन सागर स्थित पन्नाधाय पार्क पहुंचकर अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। कटारिया ने दिन ने भी दो बार नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक, उप महापौर पारस सिंघवी, नगर निगम के आला अधिकारीयो, विभिन्न समितियों के अध्यक्ष पार्षद आदि के साथ तैयारियो का जायजा लिया।

तीन प्रतिमाओं का करवाया गया है निर्माण
जानकारी के मुताबिक, मां पन्नाधाय की आदमकद प्रतिमा 9 फीट 6 इंच की है। जबकि इसी के नजदीक उदयपुर को बसाने वाले उदय सिंह की प्रतिमा 5 फीट 6 इंच की है। इसके अलावा बलिदान देने वाले चंदन सिंह की प्रतिमा 4 फीट 11 इंच की है। तीनों प्रतिमाओं का कुल वजन 1 हजार 130 किलो है। करीब 13 लाख की लागत से तीनों प्रतिमाओं का निर्माण करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed