फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Rajasthan Udaipur MP Mannalal Rawat receives death threat Wrote about playing game like Kangana Ranaut

Rajasthan: उदयपुर सांसद को जान से मारने की धमकी, धमकीबाज ने कंगना रनौत की तरह गेम बजाने की बात लिखी

Wed, 12 Jun 2024 08:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 12 Jun 2024 08:00 PM IST
सार

उदयपुर से बीजेपी सांसद मन्नालाल रावत को जान से मारने की धमकी मिली है। यूट्यूब पर उनके एक इंटरव्यू के वीडियो के कमेंट बॉक्स में लिखा है, इसका कंगना की तरह गेम बजाना पड़ेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Udaipur MP Mannalal Rawat receives death threat Wrote about playing game like Kangana Ranaut
सांसद मन्नालाल रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सांसद बने मन्नालाल रावत को एक शख्स ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में सांसद रावत ने पुलिस को सूचित कर मामला दर्ज करवा दिया है, जिसके बाद से ही साइबर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले सांसद ने एक मीडिया संस्थान को इंटरव्यू दिया था। जब इस इंटरव्यू की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर की गई तो कुछ लोगों को पंसद नहीं आई। इसी के चलते कुछ लोगों ने वीडियो पोस्ट पर ही कमेंट करते हुए सांसद को धमकी दे डाली। जैसे ही ये धमकियां सांसद ने देखी तो उन्होंने बिना देरी पुलिस को इस बारे में सूचित किया और उनसे कार्रवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताते चलें, कानूराम मीणा के नाम से बनाई गई एक प्रोफाइल के जरिए वीडियो पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा गया है, बहुत जल्द उदयपुर में भी रगड़ा निकाल दिया जाएगा। याद रखना मन्नालाल बहुत जल्द तुम्हारी वाडीया उठने वाली है। जय जोहार जिंदाबाद। इससे एक दिन पहले इसी शख्स ने एक अन्य कमेंट में लिखा था, कंगना रनौत की तरह इसका भी गेम बजाना पड़ रहा है। इसको सांसद बना के जनता ने गलत कर दिया।




बीजेपी ने उदयपुर लोकसभा सीट पर अर्जुनलाल मीणा का टिकट काटकर मन्नालाल रावत पर बड़ा दांव खेला था। इस परीक्षा में वे पास भी हो गए। मन्नालाल रावत ने कांग्रेस के ताराचंद मीणा को दो लाख 61 हजार वोटों से हरा दिया। यह आंकड़ा सभी को चौंकाने वाला था। क्योंकि यह यहां सबसे नया चेहरा है। माना जा रहा था कि इस सीट पर BTP का ज्यादा दबदबा है और उससे पार पाने के लिए मन्नालाल रावत पर दांव खेला गया था।

सोशल मीडिया पर धमकी मिलते ही सांसद डॉ. मन्नालाल रावत टेंशन में आ गए। उन्होंने इस बारे में तत्काल प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात की। शर्मा ने उदयपुर के एसपी योगेश गोयल को सांसद मन्नालाल को सुरक्षा मुहैया कराने और धमकीबाज को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। मालूम हो कि पिछले माह राज्य के कैबिनेट मंत्री जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी को भी इसी किस्म के सिरफिरे ने जान से मारने की धमकी दी थी। खराड़ी को धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed