फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Rajasthan Politics: On Vasundhara tour to claim the post of CM, said- work stops as soon as Congress government comes

Rajasthan Politics: सीएम पद पर दावेदारी करने वसुंधरा दौरे पर, कहा- कांग्रेस सरकार आते ही थम जाते हैं काम

Fri, 24 Jun 2022 11:48 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 24 Jun 2022 11:48 AM IST
सार

राजस्थान में अगले साल होने वाले चुनावों में भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा? वसुंधरा राजे ने दावेदारी करने के लिए शहरों के दौरे शुरू कर दिए हैं और कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार को निशाना बना रही हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan Politics: On Vasundhara tour to claim the post of CM, said- work stops as soon as Congress government comes
वसुंधरा राजे माउंट आबू में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुईं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, इस पर घमासान मचा हुआ है। दावेदारी को मजबूती देने वसुंधरा राजे ने जिलों के दौरे शुरू कर दिए हैं। इससे विरोधी खेमा भी सतर्क हो गया है। वसुंधरा हर जगह जाकर कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साध रही है। उन्होंने माउंट आबू में कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही विकास कार्यों पर ब्रेक लग जाते हैं। 
विज्ञापन


वसुंधरा ने जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर माउंट आबू में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं को डॉ. मुखर्जी जी की विचारधारा के बारे में बताया। साथ ही उनके आदर्शों से सीख लेकर राष्ट्रसेवा में जुटने को प्रेरित किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि जनता ने पिछले 25 वर्षों में जान लिया है कि अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार आते ही प्रदेश में विकास पर ब्रेक लग जाता है। जिस दिन भाजपा की सरकार चली जाती है, उसी दिन से विकास पर कट ऑफ डेट लग जाती है। अब जब डेढ़ साल बाद भाजपा की सरकार बनेगी तो जनता के रुके हुए काम पूरे होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश में स्वच्छता अभियान को गति देने का आह्वान किया। यह सफाई सिर्फ माउंट आबू में ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में दिखनी चाहिए क्योंकि लोग स्वच्छता से जुड़ेंगे तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा। 
विज्ञापन


उदयपुर में लगे थे वसुंधरा के समर्थन में नारे 
वसुंधरा के उदयपुर दौरे के दौरान समर्थकों ने केसरिया में हरा-हरा, राजस्थान में वसुंधरा के नारे लगाए। जिस समय यह नारेबाजी हो रही थी उस समय नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया भी वसुंधरा राजे के साथ मौजूद थे। इस दौरान राजे के साथ कटारिया के धुर विरोधी जनता सेना के प्रमुख रणधीर सिंह भींडर भी मौजूद थे। पूर्व मंत्री युनूस खान, श्रीचंद कृपलानी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, उदयपुर के मेयर जीएस टांक, डिप्टी मेयर पारस सिंघवी और भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वसुंधरा समर्थकों के साथ हुई थी धक्का-मुक्की 
हाल ही में कोटा में प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक हुई थी। इसमें वसुंधरा राजे के समर्थकों के साथ धक्का-मुक्की हुई थी। इससे सियासी पारा भी गरमा गया था। वसुंधरा समर्थक पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत को मीटिंग में शामिल नहीं होने दिया गया। नाराज वसुंधरा समर्थकों ने नारेबाजी की थी। मामला हाथापाई तक पहुंच गया था। वसुंधरा राजे इस घटनाक्रम से नाराज हो गई और मीटिंग को संबोधित किए बिना ही रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed