{"_id":"663500bcd0e34d8c4b0e11b6","slug":"rajasthan-news-minister-babulal-kharari-receives-death-threat-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मंत्री बाबूलाल खराड़ी को जान से मारने की धमकी, लिखा- सुधर जा नहीं तो मौत के घाट उतार देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मंत्री बाबूलाल खराड़ी को जान से मारने की धमकी, लिखा- सुधर जा नहीं तो मौत के घाट उतार देंगे
Fri, 03 May 2024 09:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 03 May 2024 09:31 PM IST
सार
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्हें यह धमकी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी गई। मंत्री को धमकी की बात का पता चलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान सरकार के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी इंस्टाग्राम पर अज्ञात बदमाश ने शुक्रवार दिन में दी। कैबिनेट मंत्री खराड़ी को दी धमकी में कहा गया है कि राजनीति तो होती रहेगी, जान से मारा जाएगा।
विज्ञापन
धमकी देने वाले ने लिखा, लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले तुम्हारा परिणाम आ जाएगा। आरोप लगाया गया कि तुमने आदिवासियों को जबरन हिंदू बनाने का प्रयास किया। खराड़ी के करीबी सूत्रों ने बताया कि तीन दिन पहले भी इस प्रकार की धमकी खराड़ी को सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई थी। इंस्टाग्राम पर धमकी देने वाले ने अपना चेहरा नकाब से ढक रखा है। कैबिनेट मंत्री खराड़ी ने आज जान से मारने की धमकी मिलने पर कलेक्टर अरविंद पोसवाल और एसपी योगेश गोयल को सारी बात विस्तार से बताई। झाड़ोल पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
खराड़ी को मिली धमकी में क्या लिखा?
राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी को दी गई धमकी में लिखा है, राजनीति एक तरफ होती रहेगी, लेकिन तू बाबूलाल खराड़ी समय रहते सुधर जा और समय रहते नहीं सुधरा तो तू थोड़े ही दिन का मेहमान है। बिना फितरत किए मौत के घाट उतार दिया जाएगा। इस धमकी भरे पोस्ट में आगे लिखा है, जो तूने (मंत्री) आदिवासियों के खिलाफ जहर बोया है, उसका नतीजा तेरे सामने होगा। आदिवासियों को जबरदस्ती हिंदू धर्म में घुसाने का काम कर रहा है, जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी उस मुद्दे से हट जा, नहीं तो भगवान राम के प्यारा हो जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री से मिली शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मालूम हो कि राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी अपनी सादगी के लिए मशहूर हैं। वो चौथी बार विधायक बने हैं। लेकिन आज भी अपने केलूपोश (झोपड़ी) मकान में रहते हैं। यह सादगी और सरलता ही उनकी पहचान है। उनके इसी व्यवहार को लेकर पार्टी के कई बड़े नेता इनकी तारीफ कर चुके हैं।