{"_id":"686567c58e9321b4f70b8673","slug":"rajasthan-news-cp-joshi-said-that-gehlot-should-worry-about-his-party-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: क्या मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने के लिए हो रहा है षड्यंत्र? जानिए क्या बोले सीपी जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: क्या मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने के लिए हो रहा है षड्यंत्र? जानिए क्या बोले सीपी जोशी
Wed, 02 Jul 2025 10:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 02 Jul 2025 10:40 PM IST
सार
सीपी जोशी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि षड्यंत्र कांग्रेस पार्टी में होते हैं, जहां नेता एक-दूसरे को निकम्मा और नालायक कहते हैं। जोशी ने कांग्रेस पर आंतरिक कलह और कुर्सी की लड़ाई के आरोप लगाए।
विज्ञापन
सांसद सीपी जोशी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी बुधवार को उदयपुर के दौरे पर रहे। इस दौरान उदयपुर जिला परिषद में आयोजित एक बैठक में उन्होंने भाग लिया। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीपी जोशी ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों को लेकर जवाब दिया। जब मीडिया ने सीपी जोशी से पूछा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ षड्यंत्र हो रहा है। इस सवाल पर जवाब देते हुए सीपी जोशी ने कहा कि इस तरह की षड्यंत्र कांग्रेस पार्टी में होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर जवाब देते हुए कहा कि इस तरह की षड्यंत्र कांग्रेस पार्टी में होते हैं, जहां एक दूसरे को निकम्मा, नालायक कहते हैं। सीपी जोशी ने कहा कांग्रेस में एक दूसरे के प्रति कुर्सी की लड़ाई होती है। जोशी ने कहा कि कोविड के दौरान जब संकट के समय सेवा का मौका था तब सरकार सेवन स्टार होटल में थी। सभी लोग आराम फरमा रहे थे। इस दौरान कोई कुर्सी छोड़ना नहीं चाह रहा था। सीपी जोशी ने कहा कि अशोक गहलोत वरिष्ठ नेता हैं, उनसे मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि उन्हें अपनी पार्टी और परिवार की चिंता करनी चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- चित्तौड़गढ़ में मूसलाधार बारिश से बांध छलके, नदियां उफान पर, कई गांवों का संपर्क टूटा
जिस पार्टी की सरकार को पांच साल तक जनता ने भुगतने का काम किया है। जोशी ने कहा कि हमारी पार्टी अनुशासित पार्टी है। यहां सभी निर्णय सोच समझकर होते हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में सचिन पायलट और अशोक गहलोत कौन सा कांटा निकालने के लिए एक हो रहे हैं। यह मैं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूछना चाहता हूं।
दिशा कमेटी के बैठक को लेकर क्या बोले
सीपी जोशी ने कहा कि आज उदयपुर का जिला परिषद सभागार में दिशा कमेटी के बैठक थी, जिसमें उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया मौजूद रहे। केंद्र सरकार की जो योजनाएं चल रहे हैं, उनकी निगरानी और उनके समन्वय को लेकर विचार किया गया।