फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Rajasthan ED Raids Country Only Five Star Hotel Of Raphaels Group In Udaipur

Rajasthan: देश के इकलौते राफेल्स ग्रुप के फाइव स्टार होटल पर ED का छापा, दिग्गज राजनेता की है हिस्सेदारी

Wed, 30 Aug 2023 09:35 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 30 Aug 2023 09:35 AM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दिल्ली और राजस्थान की टीमों ने मंगलवार को शहर से सटी उदयसागर झील के टापू पर स्थित पांच सितारा होटल राफेल्स में छापा मारा। यह सिंगापुर के राफेल्स ग्रुप का देश का इकलौता पांच सितारा होटल है। एकाएक हुई कार्रवाई से होटल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन
Rajasthan ED Raids Country Only Five Star Hotel Of Raphaels Group In Udaipur
होटल राफेल्स में छापा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उदयपुर में ईडी की बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। जहां दिल्ली और राजस्थान की प्रवर्तन निदेशालय ने उदयपुर स्थित पांच सितारा होटल राफेल्स में 29 अगस्त को छापेमारी की। उदयपुर का लग्जरी होटल विदेशी होटल ग्रुप की एक चेन का हिस्सा है। खास बात यह है कि इसमें राजस्थान के दिग्गज नेता की हिस्सेदारी की भी खबरें हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक ईडी की ओर से कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन


डीके सीनियर ऑफिसर ने बताया, छापेमारी को लेकर शाम को कुछ कहा जा सकेगा। दिल्ली और राजस्थान की टीमें होटल में सुबह से सर्च कर रही हैं। हर एंगल पर जांच की जा रही है। होटल से जुड़े लोगों से भी आने वाले समय में होटल में किए गए निवेश को लेकर पूछताछ की जाएगी। क्योंकि होटल में कई बड़े लोगों की हिस्सेदारी होने की जानकारी अब तक की जांच में मिली है।
विज्ञापन


होटल स्टाफ से पूछताछ
होटल के दस्तावेजों के साथ-साथ अन्य ट्रांजेक्शनों को लेकर भी होटल स्टाफ से ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि, होटल के डायरेक्टर सहित मैनेजमेंट से जुड़े हुए लोगों को रेड की जानकारी देते हुए उन्हें भी सहयोग करने के लिए कहा गया है। ईडी के कुछ सवाल हैं, जो होटल को बनाने से लेकर उस में निवेश करने वालों से होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकार सूत्रों की माने तो राजस्थान के उदयपुर में स्थित इस होटल को लेकर कई समय से चर्चा थी कि इस होटल को आमजन से दूर रखने के लिए उसे झील के बीचो-बीच बनाया गया। होटल की विदेशी चेन होने के कारण यहां पर अधिकांश एनआरआई और विदेशी रुकते हैं। होटल राफेल्स की भव्यता इसी बात से लगाई जा सकती है कि इस पूरे होटल को झील के ऊपर बनाया गया है। होटल में जाने के लिए वाटर बोट का इस्तेमाल किया जाता है। ईडी के राजस्थान ब्यूरो से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई दिल्ली से ऑपरेट की जा रही है, वहां की यूनिट इस पर काम कर रही है, हम केवल सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed