फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Rajasthan Crime News: 15 Girls Rescued Brought to Udaipur for Immortal Work Police Arrested Five Accused

Udaipur News: अनैतिक कार्य के लिए लाई गईं 15 लड़कियों को किया गया रेस्क्यू, पुलिस ने पांच दलालों को धर दबोचा

Sat, 29 Jun 2024 02:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 29 Jun 2024 02:55 PM IST
सार

Udaipur News: पर्यटन एवं शाही शादियों के लिए विश्व में खास पहचान बना चुका उदयपुर का मौसम खुशगवार होते ही समाज कंटकों ने अवैध कमाई के लिए जिस्मफरोशी को धंधा बना लिया है। इस कुकृत्य का सुराग लगने पर पुलिस बाज की तरह टूट पड़ी। शुक्रवार को एक ही दिन में चार अड्डों पर दबिश देकर 15 लड़कियों को रेस्क्यू किया और 5 दलालों को गिरफ्तार किया गया।
 

विज्ञापन
Rajasthan Crime News: 15 Girls Rescued Brought to Udaipur for Immortal Work Police Arrested Five Accused
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि एडिशनल एसपी उमेश ओझा व डिप्टी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और गजेंद्र सिंह राव ने शहर पुलिस के प्रतापनगर व गोवर्धन विलास थाना क्षेत्रों में चार ठिकानों पर छापे मारे। प्रतापनगर एसएचओ भरत योगी, गोवर्धन विलास एसएचओ भवानी सिंह राजावत और स्पेशल टास्क फोर्स इंचार्ज देवेंद्र सिंह देवल को कार्रवाई का जिम्मा सौंपा।

विज्ञापन

 

प्रतापनगर के ढिकली क्षेत्र में रुद्रविहार विला से जिस्मफरोशी कर रही 3 लड़कियां निवासी दिल्ली रेस्क्यू की गई। इसी विला में छुप कर बैठे दलाल रेवाड़ी निवासी सुनील यादव और कालका दिल्ली निवासी तारक को जिस्मफरोशी कराने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

शहर के एयरपोर्ट रोड स्थित देबारी के डायमंड गेस्ट हाउस से नीमच की 2 लड़कियां और लोकल दलाल मेवाराम पटेल निवासी कराकला को गिरफ्तार किया। ओल्ड आरटीओ रोड स्थित सांवरिया गेस्ट हाउस से एमपी व दिल्ली निवासी 4 लड़कियों और दलाल महेन्द्र पटेल निवासी गिंगला को पकड़ा गया। गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में बलीचा स्थित होटल सिटी प्राइड से 6 लड़कियां और दलाल अशोक कलाल निवासी गिंगला को गिरफ्तार किया गया। मालूम हो कि उदयपुर स्थित होटलों, गेस्ट हाउस, फार्म हाउस, रिसॉर्टस, मसाज पार्लर, स्पा, जिम में जिस्मफरोशी का व्यापार बेधड़क चलता है। टूरिस्ट सिटी होने से इस अवैध व्यापार से कई सफेदपोश लोग जुड़े हुए हैं। पूर्व में यहां एक रेव पार्टी पर छापा मारा गया था, जिसमें गुजरात निवासी 116 मर्द व 33 युवतियां पकड़ी गयी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed