फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   pratapgarh drug smuggler badshah khan property worth 81 60 lakh frozen rajasthan

प्रतापगढ़ में तस्कर बादशाह खान पर पुलिस का शिकंजा: 81.60 लाख की संपत्ति फ्रीज; मकान और दो बाइक जब्त

Fri, 30 Oct 2026 12:27 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 30 Oct 2026 12:27 PM IST
सार

राजस्थान के प्रतापगढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने तस्कर बादशाह खान की 81.60 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति फ्रीज कराई है। कोटड़ी निवासी बादशाह खान की संपत्तियों में एक रिहायशी मकान, हीरो स्प्लेंडर और टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल शामिल हैं।

विज्ञापन
pratapgarh drug smuggler badshah khan property worth 81 60 lakh frozen rajasthan
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क

विस्तार

प्रतापगढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी से अवैध संपत्ति बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने कोटड़ी निवासी तस्कर बादशाह खान की करीब 81 लाख 60 हजार रुपये की चल और अचल संपत्ति फ्रीज करा दी है। इसमें कोटड़ी स्थित उसका रिहायशी मकान और दो मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस की वित्तीय जांच के बाद केंद्र सरकार के सक्षम प्राधिकारी ने संपत्ति फ्रीज करने के आदेश को स्थायी कर दिया है। आरोपी के खिलाफ राजस्थान के अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

सक्षम प्राधिकारी ने फ्रीजिंग के आदेश को किया स्थायी

कोटड़ी थाना प्रभारी ठाकराराम ने बादशाह खान की संपत्ति फ्रीज करने के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया था। इसके साथ सभी जरूरी दस्तावेज केंद्र सरकार के सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, सफेमा (एफओपी) एवं एनडीपीएस एक्ट, नई दिल्ली को भेजे गए थे। सक्षम प्राधिकारी ने 28 अक्टूबर 2026 को मामले की सुनवाई की। इसके बाद संपत्ति फ्रीज करने के आदेश को मंजूरी देते हुए स्थायी कर दिया। आदेश स्थायी होने के बाद पुलिस टीम ने संबंधित संपत्तियों पर चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को लिखित सूचना भी भेज दी गई है।

विज्ञापन

मकान और दो मोटरसाइकिलें संपत्ति में शामिल

पुलिस की वित्तीय जांच में सामने आया कि बादशाह खान के नाम कोटड़ी में पट्टा संख्या 09 और 48 की आबादी भूमि पर एक मकान बना हुआ है। इसके अलावा पुलिस ने उसके नाम से करीब 60 हजार रुपये कीमत की हीरो स्प्लेंडर और लगभग एक लाख रुपये मूल्य की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल भी फ्रीज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, फ्रीज की गई सभी चल और अचल संपत्तियों का कुल अनुमानित बाजार मूल्य 81.60 लाख रुपये है। पुलिस प्रशासन मादक पदार्थों की तस्करी से अवैध रूप से बनाई गई संपत्तियों की लगातार पहचान कर रहा है, ताकि ऐसी संपत्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

मिनी ट्रक से पकड़ा गया था 136 किलो डोडाचूरा

इस मामले की शुरुआत 1 फरवरी 2023 को हुई थी। उस दिन अरनोद थाना पुलिस ने गांव शोली में एक सफेद मिनी ट्रक-टेंपो को रोककर उसकी तलाशी ली थी। वाहन में रखी छह काली कट्टियों से पुलिस ने 136 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद किया था। इसके बाद अरनोद थाने में मामला दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी के इस नेटवर्क में बादशाह खान की मुख्य भूमिका सामने आई। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 29 के तहत अपराध प्रमाणित पाया। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी के खिलाफ राजस्थान में दर्ज हैं पांच मामले

पुलिस के अनुसार, बादशाह खान के खिलाफ पिंडवाड़ा और अरनोद सहित राजस्थान के अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस अब मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान कर उन्हें फ्रीज करने की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed