फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Parimanthi-Raghav Wedding: Arvind Kejriwal and Bhagwantman reached Udaipur

Parineethi-Raghav Wedding:: हल्दी के बाद शुरू हुई मेहंदी रस्म; उदयपुर पहुंचे अरविंद केजरीवाल और भगवंतमान

Sat, 23 Sep 2023 08:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 23 Sep 2023 08:33 PM IST
सार

परिणीति और राघव की शादी के कार्यक्रम आज यानी 23 सितंबर की सुबह 11 बजे से शुरू हो चुके हैं। हल्दी की रस्म पूरी हुई। शाम सात बजे से मेहंदी और संगीत सेरेमनी शुरू हो चुकी है, पार्टी देर रात तक चलेगी।

विज्ञापन
Parimanthi-Raghav Wedding: Arvind Kejriwal and Bhagwantman reached Udaipur
उदयपुर पहुंचे केजरीवाल और भगवंतमान। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा की रॉयल शादी कल होने वाली है। शादी को लेकर उदयपुर में सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शादी की रस्में आज सुबह यानी 23 सितंबर से ही शुरू हो चुकी हैं। शादी में शामिल होने वाले लोगों को आना शुरू हो गया। शनिवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


आज सुबह ही राघव और परिणीति को हल्दी लग चुकी है। इस रॉयल शादी और उससे पहले के कार्यक्रम की एक झलक पाने को सभी बेताब हैं, लेकिन शादी की रस्मों से जुड़ी कोई भी तस्वीर या वीडियो शेयर करने पर सख्त मनाही है। वहीं, शादी में पहुंचे मेहमान वेडिंग वेन्यू की कुछ तस्वीरें और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि आज परिणीति की चूड़ा सेरेमनी का कार्यक्रम हुआ। चूड़ा सेरेमनी होटल लीला पैलेस के सबसे महंगे कमरे में हुआ। इसका किराया दस लाख रुपये है। इधर, राघव की डिमांड पर एक विंटेज कार भी मंगवाई गई है। थोड़ी ही देर में परिणीति चोपड़ा की मेहंदी और संगीत सेरेमनी का कार्यक्रम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग जमाने के लिए डीजे सुमित सेठी
आज यानी 23 सितंबर की सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। सबसे पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की हल्दी की रस्म पूरी हुई। इसके बाद 4 बजे तक मेहमानों के लिए वेलकम लंच रखा गया। शाम सात बजे से मेहंदी और संगीत सेरेमनी शुरू हो चुकी है, पार्टी देर रात तक चलेगी। कार्यक्रम में रंग जमाने के लिए डीजे सुमित सेठी भी उदयपुर पहुंचे हुए हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति और राघव की शादी में करीब 200 मेहमानों और 50 वीवीआईपी के आने की उम्मीद है। शादी का आयोजन उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में किया गया है। यहां के महाराजा सुइट में कल रॉयल शादी होने वाली है। इस सुइट का किराया करीब 10 लाख रुपये है। ये महाराज सुइट 3500 स्क्वायर फीट एरिया में फैला हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed