Rajasthan: उदयपुर के मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में लूट, 24 किलो सोना और 10 लाख रुपए लेकर पांच बदमाश फरार
नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के दम पर मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक के कर्मचारियों को बंधक बना लिया। उसके बाद आरोपियों ने लॉकर में रखा सोना लूट लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार सोमवार को मणप्पुरम गोल्ड ऑफिस के खुलते ही पांच नकाबपोश बदमाश बैंक में घुस गए। उन्होंने बंदूक के बल पर बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक नकाबपोश बदमाश पहले बैंक में घुसा। उसके बाद उसने अन्य साथियों को बुलाया। इसके बाद उन्होंने मणप्पुरम गोल्ड लोन के कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर बैंक में एकतरफ किया। उसके बाद बदमाशों ने सोने के गहने लूटे और फरार हो गए।
कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटना की सूचना मिलने पर प्रताप नगर थाना पुलिस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चंद्रशील ठाकुर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।