{"_id":"6427e75de38556617d0cdbc8","slug":"lawyers-came-out-in-support-of-dhirendra-shastri-in-udaipur-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे वकील, संविधान का हवाला देकर मुकदमे पर उठाए सवाल, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे वकील, संविधान का हवाला देकर मुकदमे पर उठाए सवाल, कही ये बात
Sat, 01 Apr 2023 01:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:42 PM IST
सार
धीरेंद्र शास्त्री के बचाव में वकील सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि एक रंग को धर्म या समुदाय विशेष से जोड़कर मुकदमा दर्ज किया गया है, ये पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
ज्ञापन लेकर पहुंंचे वकील
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर में बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर मुकदमे का विरोध करने वाले लोगों के स्वर लगातार तेज होते जा रहे हैं। अलग-अलग समाज के लोग लगातार मुकदमे का विरोध कर रहे हैं। इतना ही नहीं हिंदू संगठनों के साथ-साथ वकील भी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी लोग धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें इससे पहले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर दर्ज मुकदमे का विरोध कर किया था। इस मामले में वकीलों ने हिन्दू संगठनों के साथ राज्यपाल के नाम जिला पुलिस अधीक्षक विपस कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मोगरा ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री दर्ज मुकदमा समझ से परे है। भारतीय संविधान में किसी भी रंग को धर्म या संप्रदाय के लिए आरक्षित नहीं किया गया है। इस आधार पर एक रंग को धर्म या समुदाय विशेष से जोड़कर मुकदमा दर्ज किया गया है, ये पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन