फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Lathi charge during the demonstration in Mohanlal Sukhadia University Udaipur

Rajasthan: उदयपुर की सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा, दो हिरासत में

Tue, 06 Sep 2022 02:16 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 06 Sep 2022 02:16 PM IST
सार

एनएसयूआई और एबीवीपी दोनों संगठन के छात्र रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। जिसके बाद हंगामा बढ़ गया और पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को खदेड़ा।

विज्ञापन
Lathi charge during the demonstration in Mohanlal Sukhadia University Udaipur
सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में लाठीचार्ज - फोटो : Social Media

विस्तार

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया। एनएसयूआई और एबीवीपी के छात्र कुलपति को ज्ञापन देने यूनिवर्सिटी के अंदर जाने के लिए अड़ गए और हंगामा बढ़ गया। जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग कर छात्रों को खदेड़ना पड़ा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दो छात्र संगठन रिजल्ट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। अध्यक्ष कुलदीपसिंह के नेतृत्व में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच प्रतापनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद मौके पर पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने एबीवीपी से जुडे़ छात्र नेता रौनकराज सिंह और अविनाश कुमावत को हिरासत मे ले लिया। हालांकि, बाद में दोनों को छोड़ दिया गया। इस दौरान एनएसयूआई को भी पुलिस ने खदेड़ दिया। प्रदर्शन कर रहे छात्र जारी रिजल्ट में सुधार करने की मांग कर रहे हैं। अध्यक्ष कुलदीपसिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया है कि 50 फीसदी से अधिक छात्रों को फेल किया गया है। इस बार भी रिजल्ट में गड़बड़ी हुई लेकिन रिजल्ट में सुधार नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed