Rajasthan: उदयपुर की सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा, दो हिरासत में
एनएसयूआई और एबीवीपी दोनों संगठन के छात्र रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। जिसके बाद हंगामा बढ़ गया और पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को खदेड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया। एनएसयूआई और एबीवीपी के छात्र कुलपति को ज्ञापन देने यूनिवर्सिटी के अंदर जाने के लिए अड़ गए और हंगामा बढ़ गया। जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग कर छात्रों को खदेड़ना पड़ा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दो छात्र संगठन रिजल्ट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। अध्यक्ष कुलदीपसिंह के नेतृत्व में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच प्रतापनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद मौके पर पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया।
पुलिस ने एबीवीपी से जुडे़ छात्र नेता रौनकराज सिंह और अविनाश कुमावत को हिरासत मे ले लिया। हालांकि, बाद में दोनों को छोड़ दिया गया। इस दौरान एनएसयूआई को भी पुलिस ने खदेड़ दिया। प्रदर्शन कर रहे छात्र जारी रिजल्ट में सुधार करने की मांग कर रहे हैं। अध्यक्ष कुलदीपसिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया है कि 50 फीसदी से अधिक छात्रों को फेल किया गया है। इस बार भी रिजल्ट में गड़बड़ी हुई लेकिन रिजल्ट में सुधार नहीं किया जा रहा है।