{"_id":"6403fee8e061c4dea00aaea6","slug":"kishna-ram-got-fake-exam-done-by-female-partner-in-jaipur-as-well-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: REET परीक्षा में पकड़े गए कृष्णा राम ने जयपुर में भी महिला से दिलवाई थी परीक्षा, 6 मामलों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: REET परीक्षा में पकड़े गए कृष्णा राम ने जयपुर में भी महिला से दिलवाई थी परीक्षा, 6 मामलों का खुलासा
Sun, 05 Mar 2023 08:01 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 05 Mar 2023 08:01 AM IST
सार
तृतीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा में पकड़े गए आरोपी कृष्णा राम विश्नोई ने जयपुर में भी रिश्तेदार महिला से दिलवाई थी परीक्षा। छह अन्य सेंटरों पर भी परीक्षा दिलाने की बात का खुलासा किया।
विज्ञापन
हथकड़ी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृतीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा में पकड़े गए आरोपी कृष्णा राम विश्नोई ने छह अन्य सेंटरों पर डमी परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा देना स्वीकारा है। उसने अपनी महिला साथी से भी डमी परीक्षार्थी के रूप में जयपुर के एक सेंटर में परीक्षा दिलवाई थी।
एसपी विकास शर्मा ने बताया कि उदयपुर जिले के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के महावीर जैन विद्यालय में परीक्षा केंद्र से संजय पारगी निवासी झाडोल के स्थान पर तृतीय श्रेणी टीचर भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी कृष्णा राम को डिटेन किया गया था। कृष्णा राम ने पूछताछ में सुरेश विश्नोई और श्रवण के कहने पर परीक्षा में बैठा बताया। 28 फरवरी को किशना राम को गिरफ्तार कर चार मार्च तक रिमांड में लेकर पूछताछ की गई।
रिमांड में की गई पूछताछ में किसनाराम ने बूंदी, बांसवाड़ा, उदयपुर और जयपुर जिले के कई सेंटरों पर डमी परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा देना स्वीकारा है। शनिवार को आरोपियों को पांच दिन और रिमांड प्राप्त किया गया है। आरोपी किशना राम ने अपनी महिला रिश्तेदार से भी जयपुर में डमी परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा दिलाना स्वीकार किया है।