फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   In view of heavy rains in Udaipur, two-day holiday declared in schools, administration issued order

Udaipur: उदयपुर में भारी बारिश के मद्देनजर स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Tue, 29 Jul 2025 09:29 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 29 Jul 2025 09:29 PM IST
सार

मौसम विभाग द्वारा उदयपुर जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला कलेक्टर नमित मेहता ने एहतियातन 30 और 31 जुलाई को सभी निजी और सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
 

विज्ञापन
In view of heavy rains in Udaipur, two-day holiday declared in schools, administration issued order
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए 30 जुलाई (बुधवार) और 31 जुलाई (गुरुवार) को जिले के सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा और संभावित आपात स्थितियों से बचाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।  जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने यह आदेश भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के आधार पर जारी किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन दो दिनों के दौरान सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
विज्ञापन


बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता
प्रशासन ने कहा है कि भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते बच्चों की स्कूल आने-जाने की आवाजाही और सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता है, इसलिए यह कदम पूर्ण रूप से एहतियातन उठाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चिकन रेट विवाद में चाचा-भतीजे की हत्या मामले का 10वां आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर
जिले में आपदा प्रबंधन टीमें पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखी गई हैं, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत राहत कार्य शुरू किया जा सके। साथ ही, कलेक्टर ने विद्यालय प्रशासन, अभिभावकों और संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed