Rajasthan: उदयपुर में भीषण सड़क हादसा, इंदौर के एक ही परिवार के चार की मौत, सात घायल
हादसे में घायल सात लोगों को उदयपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये सभी लोग इंदौर के एक ही परिवार के सदस्य है।
विस्तार
चित्तौड़गढ़ में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग एसयूवी से उदयपुर से इंदौर जा रहे थे। इसी दौरान एसयूवी और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए उदयपुर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इंदौर शहर के जिंसी में रहने वाले एक परिवार के 11 लोग उदयपुर आए थे। सभी लोग शनिवार को उदयपुर से वापस इंदौर के लिए निकले तो रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में 11 लोग सवार थे, जिनमें से सोहेल मुबारिक हुसैन, साहिब जाकिर हुसैन, राजा जाकिर हुसैन, शकीला बी की मौत हो गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
वे इंदौर से उदयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए उदयपुर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
