{"_id":"64cf8178b24ea9a9540f98b6","slug":"drunk-man-brutally-thrashes-woman-to-death-in-udaipur-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: फिर से जिंदा करने के चक्कर में बेरहमी से पीट पीटकर महिला की हत्या, लोग बनाते रहे वीडियो, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: फिर से जिंदा करने के चक्कर में बेरहमी से पीट पीटकर महिला की हत्या, लोग बनाते रहे वीडियो, चार गिरफ्तार
Sun, 06 Aug 2023 04:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 06 Aug 2023 04:48 PM IST
सार
नशे में धुत व्यक्ति पुलिस से बोला मैं शिव का अवतार हूं। किसी को भी जिंदा कर सकता हूं। उसने बताया कि उसे यह अनुमान था कि महिला को मारकर फिर से जीवित कर सकता है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर के सायरा थाना इलाके में वृद्ध महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने के मामले में उदयपुर एसपी भुवन भूषण यादव ने पूरे मामले का खुलासा किया है। एसपी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। आरोपी खुद को शिव का अवतार मानते हुए महिला की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे अंदाजा था कि महिला के मरने के बाद महिला को फिर से जीवित कर सकता है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि शराब के नशे में धुत व्यक्ति के मन में विचार आया कि मैं शिव का अवतार हूं। मैं किसी को भी जीवित कर सकता हूं। इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसी समय कुछ ही दूरी पर एक आदमी और दो अन्य नाबालिग भी बकरी चरा रहे थे। उन्होंने घटना का वीडियो बना लिया। हालांकि इन तीनों व्यक्तियों ने मारपीट कर रहे आरोपी को रोकने का प्रयास नहीं किया। सिर्फ वीडियो बनाते रहे। बाद में जब आरोपी का शराब का नशा टूटा तो उसने बताया कि उसे यह अनुमान था कि महिला को मारकर वह फिर से जीवित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीहर जाने के लिए निकली थी महिला
एसपी भुवन भूषण ने बताया कि मृतक महिला अपने पीहर जाने के लिए निकली थी, लेकिन बीच रास्ते में ही प्रताप सिंह मिल गया जोकि पूरी तरह से शराब के नशे में धुत था। महिला खेत के रास्ते अपने पीहर जारोली जाने के लिए पैदल घर से निकली थी। बाद में मृतक महिला के परिजन को सूचना मिली कि महिला खेत में खून से लथपथ अवस्था में पड़ी हुई है। परिजन मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई की।
देर शाम को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोपी प्रताप सिंह महिला को मारता हुआ नजर आया। इसके बाद मृतक महिला के बेटे ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें दो नाबालिग बच्चों को भी डिटेन गया है। जोकि इस पूरी घटना क्रम का वीडियो बना रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपीयों से गहनता से पूछताछ कर रही है।