फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur Government School Cook Arrested on Throwing Food Served by Dalit Students in Rajasthan

Rajasthan: सरकारी स्कूल में दलित बच्चियों ने खाना परोसा तो रसोइए ने फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Sep 2022 09:20 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 03 Sep 2022 09:20 AM IST
सार

छात्राओं का आरोप है कि जब उन्होंने स्कूल में खाना परोसा तो रसोइये ने उनसे गाली गलौज की और उन्हें जातिसूचक शब्द कहे। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Udaipur Government School Cook Arrested on Throwing Food Served by Dalit Students in Rajasthan
उदयपुर के स्कूल में दलित से भेदभाव - फोटो : Social Media

विस्तार

जालोर में शिक्षक की पिटाई से दलित बच्चे की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है। इसी बीच प्रदेश के कई जिलों से दलित छात्रों की पिटाई के कई मामले सामने आए हैं। अब उदयपुर में दलित बच्चियों ने खाना परोसा तो उसे फिकवाने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला उदयपुर के गोगुंदा थाना क्षेत्र के भारोडी गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। स्कूल की दलित छात्रा डिंपल मेघवाल और नीमा मेघवाल ने स्कूल के कुक लालूराम गुर्जर पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि दोनों के खाना परोसने के कारण खाना खाना फिकवा दिया गया। इस मामले को लेकर दोनों ने रसोइये के खिलाफ गोगुंदा थाने में मामला दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन


इस मामले में सीओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल के रसोइये लालूराम गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। सीओ ने बताया कि प्राथमिक जानकारी में सामने आया कि कुछ बच्चे खाना खा रहे थे। ऐसे में उन बच्चों को यह दोनों बच्चियां खाना परोसने लगीं। इसे लेकर रसोइये ने विरोध जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं छात्रा डिंपल मेघवाल और नीमा मेघवाल का कहना है कि शुक्रवार को स्कूल में भोजन के समय कुछ बच्चे खाना खा रहे थे। इस दौरान वे अपने साथी बच्चों को खाना परोस परोसने लगी। उनके खाना परोसे जाने से नाराज होकर कुक लालूराम गुर्जर उनके साथ ने उन्हें अपशब्द कहे और जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed