{"_id":"6471a5d18de0e6066c02d603","slug":"consent-on-compensation-and-job-on-death-of-youth-in-udaipur-police-custody-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर थमा विवाद, 30 लाख रुपये मुआवजा, संविदा पर नौकरी पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर थमा विवाद, 30 लाख रुपये मुआवजा, संविदा पर नौकरी पर बनी सहमति
Sat, 27 May 2023 12:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 27 May 2023 12:10 PM IST
सार
दयपुर के गोगुन्दा थाने में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर वार्ता के बाद विवाद थम गया। 30 लाख रुपये मुआवजा, संविदा पर नौकरी पर सहमति के बाद परिजन शव लेने को तैयार हुए।
विज्ञापन
सहमति के बाद परिजन शव लेने को तैयार
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
उदयपुर के गोगुंदा थाना पुलिस की कस्टडी में हुई युवक की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद दो दिन बाद थम गया। उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय की मोर्चरी में आज पुलिस, राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी और परिजनों के बीच सुबह वार्ता का लंबा दौर चला। इसके बाद पुलिस प्रशासन की ओर से मृतक के आश्रितों को 30 लाख रुपये का मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने पर सहमति बन गई। साथ ही मामले में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की भी आश्वासन दिया गया। इसके बाद विरोध पर उतरे समाज के लोग और परिजन शांत हुए। परिजन शव को लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि 25 मई को गोगुंदा थाना पुलिस ने सुरेंद्र सिंह राजपूत को युवती को भगाकर ले जाने के आरोप में गुजरात से दस्तयाब किया था। पुलिस जब सुरेंद्र से पूछताछ कर रही थी तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। जहां उसे गोगुंदा हॉस्पिटल ले जाया गया और चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद राजपूत करणी सेना और परिवार के लोग अपनी मांगों को लेकर विरोध पर बैठ गए थे।
विज्ञापन