{"_id":"65508f6d5b6ea05ea1002a87","slug":"congress-candidate-gaurav-vallabh-complains-about-governor-kataria-to-the-election-commission-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: राज्यपाल कटारिया के उदयपुर आने से नाराज कांग्रेस प्रत्याशी, चुनाव आयोग से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: राज्यपाल कटारिया के उदयपुर आने से नाराज कांग्रेस प्रत्याशी, चुनाव आयोग से की शिकायत
Sun, 12 Nov 2023 02:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 12 Nov 2023 02:10 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: राजस्थान की उदयपुर सीट से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी गौरव वल्लभ ने यहां के पूर्व विधायक और मौजूदा राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया पर बड़ा आरोप लगाया है।
विज्ञापन
गुलाब चंद कटारिया
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
उदयपुर के पूर्व विधायक और असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया पर उदयपुर से कांग्रेस प्रत्याशी गौरव वल्लभ ने आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी कर दी है।
विज्ञापन
गौरव वल्लभ ने आरोप लगाया है कि कटारिया ने यहां बीजेपी प्रत्याशी ताराचंद जैन के समर्थन में प्रचार कर आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया है। इसकी शिकायत उन्होंने यहां चुनाव पर्यवेक्षक से की है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति से लेकर चुनाव आयोग को भेजी शिकायत
गौरव वल्लभ ने चुनाव आयोग के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी कटारिया का शिकायती पत्र भेजा है। उनका आरोप है कि राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी ताराचंद जैन के समर्थन में कर रहे हैं, जोकि यह स्पष्ट दर्शाता है कि किस तरीके से एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति अपने पद का अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने गुलाबचंद कटारिया के मूवमेंट पर भी रोक लगाने की मांग की है, जिससे प्रदेश में और संभाग में एक आदर्श आचार संहिता की पालना हो सके।
विज्ञापन