{"_id":"64fff735fcbb3c3e5d061e46","slug":"bus-full-of-passengers-overturned-on-chittorgarh-highway-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: चित्तौड़गढ़ हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस; टायर फटने से हुआ हादसा, 18 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: चित्तौड़गढ़ हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस; टायर फटने से हुआ हादसा, 18 लोग घायल
Tue, 12 Sep 2023 11:00 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:00 AM IST
सार
उदयपुर शहर के चित्तौड़गढ़ हाईवे पर देबारी ग्रेट सेप्रेटर के पास अचानक ही बस का टायर फट गया। हादसे के समय बस में 50 यात्री सवार थे। हादसे में घायल 18 यात्रियों अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर में सोमवार एक बस हादसे में 18 लोग घायल हो गए। उदयपुर शहर के चित्तौड़गढ़ हाईवे पर देबारी ग्रेट सेप्रेटर के पास अचानक ही बस का टायर फट गया। टायर फटते ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में 50 यात्री सवार थे। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मदद को पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला गया। 18 घायल यात्रियों अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
हादसा उदयपुर शहर के चित्तौड़गढ़ हाईवे पर देबारी ग्रेट सेप्रेटर के पास हुआ। निजी बस जिले के ही लसाडिया कस्बे से यात्रियों को लेकर उदयपुर की ओर जा रही थी। देबारी के पास पहुंचते ही अचानक बस का टायर फट गया। हादसे में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। किसी के हाथ, पैर में तो किसी के चेहरे और सिर पर चोट आई हैं। कई गंभीर रूप से घायल भी हुए। हालांकि हादसे में किसी की जान नहीं गई।
विज्ञापन
हादसे का शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर लोंगों की मदद को पहुंचे। हादसे के बाद कुछ लोग तो बस से खुद ही बाहर आ गए। बस में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। लोगों ने तुरंत ही पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन