{"_id":"63144a55e7bcea29a4281898","slug":"astrologers-predicts-cm-gehlot-can-get-big-responsibility-on-national-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: ज्योतिषियों का दावा- गहलोत को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, पायलट की चमकेगी किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: ज्योतिषियों का दावा- गहलोत को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, पायलट की चमकेगी किस्मत
Sun, 04 Sep 2022 12:18 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:18 PM IST
सार
उदयपुर में देशभर से ज्योतिष जुटे। इस दौरान ज्योतिषियों ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत के बड़े राजनीतिक पद और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
अशोक गहलोत और सचिन पायलट
- फोटो : Social Media
विस्तार
उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में ज्योतिष सम्मेलन आयोजित हुई। जिसमें देशभर तमाम ज्योतिष शामिल हुए। इस दौरान ज्योतिषियों ने राजस्थान की वर्तमान राजनीति पर भविष्यवाणी की। उन्होंने राजस्थान की सियासत में बड़े उलटफेर की भी संभावना जताई है।
विज्ञापन
संस्कृत विभाग आयोजित सम्मेलन में देश भर के 170 ज्योतिषियों के साथ नेपाल से भी कई ज्योतिष शामिल हुए। इसमें ज्योतिष का मानव जीवन पर महत्व विषय पर चर्चा की गई कि गई साथ ही मौजूद ज्योतिषियों ने राजस्थान की राजनीति के विषय में भी चर्चा की। डॉ. राम किशोर शर्मा ने अपनी बात रहते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत के बड़े राजनीतिक पद और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। गहलोत राष्ट्रीय स्तर पर जा सकते हैं। इसके साथ ही सचिन पायलट भी एक बार फिर अपनी पकड़ और राजनीति में पुनः अपनी स्थिति को मजबूत करते दिखाई दे सकते हैं।
विज्ञापन
ज्योतिष गणित का आकलन के अनुसार प्रदेश में महेश जोशी के भी शीर्ष तक पहुंचने के योग बन रहे हैं। सीपी जोशी के भी पद बदलाव के संकेत हैं। ज्योतिषियों की माने तो दोनों नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के संकेत दिखाई देते हैं। ज्योतिषियों ने संभावना जताई कि सचिन पायलट को भी दो महीने में अपनी खोई जमीन मिल सकती है।
विज्ञापन