फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur Rajasthan Violence Internet Services Closed for 24 Hours After Killed Nupur Sharma Supporter

Udaipur Violence: उदयपुर हिंसा से पहले राजस्थान में 86 बार बंद हो चुका है इंटरनेट, जानें हर जिले का हाल

Tue, 28 Jun 2022 07:25 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: कुमार संभव Updated Tue, 28 Jun 2022 07:25 PM IST
सार

टेलर की हत्या के बाद हिंसा से जूझ रहा उदयपुर लगातार इंटरनेट पर पाबंदी का सामना कर रहा है। बता दें कि हत्या की जानकारी मिलने के बाद लोग भड़क गए और जगह-जगह आगजनी की घटनाएं हुईं। 

विज्ञापन
Udaipur Rajasthan Violence Internet Services Closed for 24 Hours After Killed Nupur Sharma Supporter
उदयपुर में इंटरनेट पर पाबंदी - फोटो : iStock

विस्तार

राजस्थान का उदयपुर एक बार फिर हिंसा से जल रहा है। यहां भाजपा की पूर्व नेता नुपुर शर्मा का समर्थन करने के विरोध में एक शख्स का गला काट दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो जारी करके खुलेआम धमकी भी दी। हालात के मद्देनजर राजस्थान सरकार ने उदयपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट पर पाबंदी लगाने का एलान कर दिया। बता दें कि इस घटना से पहले साल 2022 के दौरान राजस्थान में कुल 86 बार इंटरनेट बंद किया जा चुका है। सिर्फ उदयपुर में ही जून 2022 तक 12 बार इंटरनेट पर पाबंदी लगी है। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि राजस्थान के किस जिले में कितनी बार इंटरनेट बंद हुआ?

विज्ञापन

सबसे ज्यादा बार जयपुर में बंद हुआ इंटरनेट

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान की राजधानी जयपुर इंटरनेट पर पाबंदी की सबसे ज्यादा बार शिकार हुई है। साल 2022 में जून महीने तक ही जयपुर में कुल 17 बार इंटरनेट बंद किया गया। इसके बाद सीकर जिले का नंबर आता है, जहां कुल 16 बार इंटरनेट पर पाबंदी लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट पाबंदी के मामले में तीसरे नंबर पर उदयपुर

टेलर की हत्या के बाद हिंसा से जूझ रहा उदयपुर लगातार इंटरनेट पर पाबंदी का सामना कर रहा है। बता दें कि हत्या की जानकारी मिलने के बाद लोग भड़क गए और जगह-जगह आगजनी की घटनाएं हुईं। इसके बाद उदयपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई। इसे मिलाकर उदयपुर में अब तक कुल 13 बार इंटरनेट बैन किया जा चुका है। इसके बाद भीलवाड़ा का नंबर आता है, जहां कुल 12 बार इंटरनेट पर पाबंदी लगी है। 

विज्ञापन

किस जिले में कितनी बार इंटरनेट हुआ बंद?

जिला इंटरनेट पर पाबंदी
जयपुर     17 बार
सीकर 16 बार
उदयपुर 13 बार
भीलवाड़ा 12 बार
करौली  09 बार
भरतपुर  09 बार
बीकानेर 09 बार
हनुमानगढ़ 07 बार
झुंझनू 07 बार
सवाई माधोपुर 07 बार
राजसमंद   06 बार
जोधपुर  06 बार
गंगानगर  06 बार
टोंक 06 बार
जालौर   06 बार
बूंदी 06 बार
बांसवाड़ा   05 बार
जैसलमेर  05 बार
सिरोही 05 बार
अलवर 05 बार
बरन 05 बार
डूंगरपुर 05 बार
बाड़मेर  05 बार
दौसा  05 बार
नागौर 05 बार
चूरू  05 बार
चित्तौड़गढ़ 05 बार
अजमेर  05 बार
 
 

आखिर उदयपुर में क्या हुआ?

नुपुर शर्मा के विवादित बयान का समर्थन करने पर राजस्थान के उदयपुर में एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार (28 जून) को दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने टेलर की दुकान पर पहुंचे और उस पर धारदार हथियार से वार कर दिए। इससे टेलर की गर्दन कट गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद वीडियो भी जारी किया। हालांकि, उदयपुर पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed