{"_id":"61d3119044254d1a121c6b2e","slug":"udaipur-police-freed-the-kidnapped-marble-businessman-from-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर: 80 लाख की फिरौती के लिए अगवा मार्बल व्यवसायी को इंदौर से मुक्त कराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर: 80 लाख की फिरौती के लिए अगवा मार्बल व्यवसायी को इंदौर से मुक्त कराया
Mon, 03 Jan 2022 08:40 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 03 Jan 2022 08:40 PM IST
सार
राहुल मखीजा के अपहरण व उसके बाद उसके फोन से ही 80 लाख रुपयों की फिरौती की मांग किए जाने पर मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया था।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
80 लाख की फिरौती के लिए दिनदहाड़े अगवा किए गए मार्बल व्यवसायी को जिला पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एयरपोर्ट कॉलोनी स्थित एक मकान में दबिश देकर सकुशल छुड़ा लिया। साथ ही 5 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनसे वारदात में प्रयुक्त एक ऑल्टो कार, एक ग्लेंजा कार, एक होंडा सिटी कार व चोरी की एक होंडा एक्टिवा स्कूटर बरामद की है।
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्त अनुराग, माधव बंसल, मोहित उर्फ बिट्टु, संतोष यादव और विपुल अजमेरा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में अनुराग ने बताया कि उसके विरुद्ध पूर्व में नीमच के एक पत्रकार के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। उदयपुर रेंज आईजी हिंगलाज दान ने बताया कि 30 दिसंबर को मार्बल व्यवसायी नंदलाल मखीजा के पुत्र राहुल मखीजा के उसके घर के बाहर से हुए अपहरण व उसके बाद उसके फोन से ही 80 लाख रुपयों की फिरौती की मांग किए जाने पर मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया था।
विज्ञापन
टीम में साइबर सेल को शामिल किया गया
आईजी हिंगलाज दान ने बताया कि टीम ने पूरी सूझबूझ के साथ अथक प्रयास करते हुए चार दिन बाद अपह्रत राहुल मखीजा को सकुशल इंदौर से मुक्त कराकर अपहरण के मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में इन्होंने बताया कि राहुल के अपहरण की प्लानिंग के तहत वारदात के एक दिन पहले उन्होंने सहेली नगर से एक होंडा एक्टिवा स्कूटर चोरी की थी और ऑफिस जाते समय राहुल मखीजा की गाड़ी के सामने स्कूटर लगाकर उसकी आंखों में मिर्ची डालकर अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
बदमाशों ने राहुल के विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड से उससे पासवर्ड पूछकर सहेली नगर एटीएम से 70,000 रुपये निकलवाए और राहुल के फोन से वॉट्सएप कॉल के जरिए उसके पिता नंदलाल मखीजा के फोन पर 80 लाख रुपयों की मांग की गई। उन रुपयों के लिए तीन घंटे का इंतजार किया लेकिन पुलिस की हलचल देखकर राहुल को लेकर उदयपुर से भागकर नीमच में एक फार्म हाउस पर रहे। दूसरे दिन राहुल को लेकर इंदौर चले गए जहां एयरपोर्ट कॉलोनी स्थित घर में बंधक बना कर रखा था।