फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur police arrested three people with illegal gun two pistols and 14 cartridges

Rajasthan: उदयपुर में कार सवार तीन युवक गिरफ्तार, 12 बोर की बंदूक, दो पिस्टल और 14 जिंदा कारतूस बरामद

Thu, 02 Feb 2023 10:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 02 Feb 2023 10:05 PM IST
सार

उदयपुर की थाना सुखेर पुलिस और डीएसटी ने संदिग्ध कार में सवार 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक 12 बोर बंदूक, 2 पिस्टल समेत 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Udaipur police arrested three people with illegal gun two pistols and 14 cartridges
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर की सुखेर पुलिस और डीएसटी ने गुरुवार को संदिग्ध कार में सवार दलपत सिंह पुत्र रण सिंह निवासी थाना अंबामाता, अनिल पुत्र किशन लाल निवासी थाना गोगुंदा इलाका और भंवर सिंह पुत्र देवी सिंह निवासी थाना सायरा जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 12 बोर बंदूक, 2 पिस्टल समेत 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान में कार्रवाई
उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ठाकुर चंद्रशील ,सीओ अभिषेक शिवहरे के सुपरविजन, थानाधिकारी संजय शर्मा और डीएसटी प्रभारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में फूलों की घाटी रोड पर यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


आर्म्स एक्ट के तहत तीनों को गिरफ्तार कर हथियार और कार जब्त 
पुलिस ने जब सूचना के आधार पर एक संदिग्ध कार को रोका। तो कार में बैठे दलपत सिंह, अनिल और भंवर सिंह की तलाशी ली गई। उनके पास से  12 बोर बंदूक मय 5 जिंदा कारतूस, 2 पिस्टल मय 9 कारतूस बरामद किए गए। आर्म्स एक्ट के तहत तीनों को गिरफ्तार कर हथियार और कार जप्त किए गए हैं। फिलहाल पुलिस की टीम गिरफ्तार आरोपियों से हथियारों की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed