फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur Murder Case Teacher and businessman threatened to slit their throats in Bharatpur

Udaipur Killing: अब भरतपुर में शिक्षक और व्यापारी को गला काटने की धमकी, एंबुलेंस चालक को पर्ची देकर भागे बाइक सवार

Thu, 07 Jul 2022 03:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 07 Jul 2022 03:32 PM IST
सार

पुलिस ने शिक्षक और व्यापारी दोनों को ही सुरक्षा दे दी है। साथ ही धमकी देने वाले बाइक सवारों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Udaipur Murder Case Teacher and businessman threatened to slit their throats in Bharatpur
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच की शुरू। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की कथित विवादित टिप्पणी को लेकर विवाद जारी है। इसे लेकर राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की गला काटकर हत्या तक कर दी गई। इसके बाद विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक नुपुर शर्मा के बयान और कन्हैया की हत्या का विरोध करने वालों को ही जान से मारने की धमकियां मिल रहीं थीं, लेकिन अब सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करने वालों को भी 'सिर तन से जुटा' करने की धमकियां मिलने लगी हैं। इसी तरह की धमकी भरतपुर के कैथवाड़ा थाना इलाके में रहने वाले दो लोगों को मिली हैं। आईए जानतें हैं कि जिन दो लोगों को धमकी मिली वह कौन हैं?    

विज्ञापन


बाइक सवारों ने एंबुलेंस ड्राइवर को दी पर्चियां 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एंबुलेंस ड्राइवर मुकेश कुमार शर्मा ने पहाड़ी थाना में एक केस दर्ज करवाया है। अपनी रिपोर्ट में उसने पुलिस को बताया कि वह कैथवाड़ा थाना इलाके के राव गांव का निवासी है। बुधवार को वह एंबुलेंस लेकर पहाड़ी आ रहा था। सुबह करीब 9 बजे अहमदपुर के पास एक बिना नंबर अपाचे बाइक से आए दो युवकों ने एंबुलेंस के सामने आकर उसे रोका और दो पर्चियां अंदर फेंक दी। साथ ही खंजर दिखाते हुए कहा कि यह दोनों पर्चियां अपने गांव में दे देगा। साथ ही उसे धमकी दी कि अगर इसकी जानकारी पुलिस को दी तो तुझे भी जान से मार देंगे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर नहीं हैं दोनों पीड़ित
एंबुलेंस ड्राइवर ने दोनों पर्चियां खोलकर देखी तो उनमें 10 दिन में 'सिर तन से जुदा' करने की धमकी लिखी थी। एक पर्ची पर सतीश सेठ और दूसरी पर प्रमोद मास्टर का नाम लिखा था। यह दोनों शख्स भी राव गांव के रहने वाले हैं। प्रमोद टीचर हैं और एक स्कूल में पढ़ाते हैं, वहीं सतीश किराना व्यापारी है। यह दोनों ही सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करते हैं। धमकी मिलने के बाद पहाड़ी थाना पुलिस ने कैथवाड़ा पुलिस से संपर्क कर दोनों की सुरक्षा में पुलिस जवान तैनात कर दिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में खड़ी की एंबुलेंस 
बताया जा रहा है कि धमकी भरी पर्ची पढ़ने के बाद से एंबुलेंस ड्राइवर मुकेश को घबराहट होने लगी जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। डर के कारण उसने एंबुलेंस भी पहाड़ी अस्पताल में ही खड़ी कर दी। डर और तबीयत खराब होने के कारण उसने अपने एक साथी को बुलाया उसके बाद घर गया। साथ ही दोनों पर्ची सतीश चंद को दे दीं। इसके बाद सतीश ने टीचर प्रमोद को घर बुलाया और पूरे मामले की जानकारी दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed