Udaipur Murder Case: राजसमंद में कांस्टेबल को तलवार मारी, कोमा में, भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस
कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में उदयपुर से सटे राजसमंद में बवाल हो गया है। जिले के भीम इलाके में एक युवक ने पुलिस कांस्टेबल पर तलवार से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के बाद से प्रदेश के कई जिलों में माहौल तनाव पूर्ण है। उदयपुर में सात थाना क्षेत्रों में लगे कर्फ्यू की मियाद एक दिन और बढ़ा दी गई है। अब 30 जून रात 12 बजे तक कर्फ्यू की पाबंदी लागू होगी। साथ ही इंटरनेट सेवा भी बंद रहेगी।
इधर, कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में उदयपुर से सटे राजसमंद में बवाल हो गया है। जिले के भीम इलाके में एक युवक ने पुलिस कांस्टेबल पर तलवार से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिकी उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को अजमेर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल संदीप चौधरी कोमा में चले गए हैं। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने उपद्रव कर रहे करीब 40 लोगों को हिरासत में भी लिया है।
#WATCH | Rajasthan: A protest took place in Bhim, Rajsamand today over Udaipur murder.Police resorted to aerial firing&baton charge to stop protesters from heading to sensitive areas.Stone-pelting occurred. One Constable injured after being reportedly attacked with a sharp object pic.twitter.com/1mw6TN65wr
#WATCH | Rajasthan: A protest took place in Bhim, Rajsamand today over Udaipur murder.Police resorted to aerial firing&baton charge to stop protesters from heading to sensitive areas.Stone-pelting occurred. One Constable injured after being reportedly attacked with a sharp object pic.twitter.com/1mw6TN65wr
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 29, 2022
दरअसल, हत्या के विरोध में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़क हो गई। इस दौरान कांस्टेबल ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान किसी ने उसके पर तलवार से हमला कर दिया। हमले के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। ऐसे में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर प्रदर्शनकारियों को काबू में करने का प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने पथराव किया। हालांकि, अब हालात पुलिस के काबू में बताए जा रहे हैं। बतादें कि मंगलवार को पुलिस ने शहर मे भीम इलाके से ही दोनों आरोपियों मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस को गिरफ्तार किया था।
एनआईए ने अपने हाथ में ली मामले की जांच
इधर, कन्हैयालाल की हत्या के मामले के तार पाकिस्तान से जुड़ते नजर आ रहे हैं। पूरे मामले की जांच एनआईए ने अपने हाथ में ली है। दोनों आरोपियों मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (यूएपीए) के तहत केस दर्ज किया गया है। एजेंसी आतंकी और पाकिस्तानी एंगल की जांच भी कर रही है।
मंगलवार को की गई थी कन्हैयालाल की हत्या
हत्या का मामला शहर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र का है। यहां रहने वाला कन्हैयालाल दर्जी है और अपनी दुकान चलाता है। मंगलवार को दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने दर्जी की दुकान पर पहुंचे और उस पर गड़ासे से वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर के एमबी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।