Rajasthan: बांसवाड़ा में 10वीं की छात्रा का अपहरण, खेत में अकेला देखकर दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
माता-पिता ने बेटी को ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली। कुछ दिनों बाद मवेशी चराने वाले बच्चों ने बताया कि लड़की को दो युवक किडनैप कर ले गए। पीड़ित ने आरोपी परिवार से बेटी लौटाने की गुहार लगाई लेकिन उन्होंने उसकी बेटी को नहीं लौटाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांसवाड़ा में 10वीं की छात्रा का अपहरण करने का मामला सामने आया है। लड़की घर से सटे खेतों की रखवाली कर रही थी। लड़की को अकेला देखकर बदमाशों ने उसे किडनैप कर लिया।
तलेटी निवासी कालू डिंडोर ने पुलिस को बताया कि वह 30 नवंबर को बेटी पुष्पा को छोड़कर पत्नी के साथ बाजार गया था। बेटी को खेतों की रखवाली करने को कह गया था। जब मैं और मेरी पत्नी बाजार से लौटे तो घर पर बेटी नहीं मिली। हमने उसे घर के आसपास ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली। अपहृत लड़की के पिता ने बताया कि हमने रिश्तेदारों से भी बेटी के बारे में पता किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
पिता ने बताया कि कुछ दिन बीतने पर खेतों के समीप मवेशी चराने वाले बच्चों ने वारदात की जानकारी दी। इसके बाद वह गेरछाभाटड़ा निवासी मुख्य आरोपी चतरा कटारा के गांव गया। वहां सरपंच और आरोपी परिवार के साथ सामाजिक बैठक की। तब आरोपियों ने एक दिन बाद बेटी लौटाने का आश्वासन दिया लेकिन अब तक बेटी नहीं लौटाई। पिता ने पुलिस से जल्द बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है।