{"_id":"647389c36e37505c5f06dd45","slug":"two-twin-brothers-drowned-in-puddle-in-bharatpur-one-died-due-to-drowning-one-was-saved-by-villagers-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भरतपुर के कुम्हेर गांव के पोखर में डूबे दो जुड़वा बच्चे, एक की मौत, दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भरतपुर के कुम्हेर गांव के पोखर में डूबे दो जुड़वा बच्चे, एक की मौत, दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया
Sun, 28 May 2023 10:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 28 May 2023 10:35 PM IST
सार
भरतपुर के सुरौता गांव में दो जुड़वा भाई पोखर में डूब गए, इस दौरान ग्रामीणों ने एक बच्चे को बचा लिया, लेकिन दूसरे की मौत हो गई। परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर जिले के कुम्हेर थाना इलाके में एक बच्चे की पोखर में डूबने से मौत हो गई। दो जुड़वा भाई पोखर के पास खेल रहे थे, इस दौरान दोनों का पैर फिसला और वे पोखर में जा गिरे। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण जब तक पोखर पर पहुंचे एक बच्चे की डूबने से मौत हो चुकी थी। वहीं, दूसरे बच्चे को पोखर से बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
घटना भरतपुर जिले के कुम्हेर तहसील के सुरौता गांव की है। 8 साल का तनुज अपने जुड़वा भाई के साथ पोखर के पास खेल रहा था, खेलते खेलते दोनों का पैर फिसल गया और वे पोखर में गिर गए। दोनों भाई डूबने लगे तो उन्होंने जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया, आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पोखर पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन एक बच्चा पानी में डूब गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तनुज के भाई को बचा लिया, लेकिन तनुज की पोखर में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने तनुज के परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन