{"_id":"572f42a64f1c1bfc765cd80d","slug":"two-student-commit-suicide-in-rajasthan-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के कोटा में दो और छात्रों ने की आत्महत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के कोटा में दो और छात्रों ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला,जयपुर
Updated Sun, 08 May 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
कोचिंग हब माने जानेवाले राजस्थान के कोटा में छात्रों के आत्महत्या करने का सिलसिला थम नहीं रहा। रविवार को एक कोचिंग छात्र सहित दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली। शहर में इस वर्ष अब तक आठ छात्र आत्महत्याएं कर चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कोटा जिले के इटावा तहसील निवासी केशव मीणा (18) कोटा शहर में एक हॉस्टल में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने उसकी लाश हॉस्टल के रूम से बरामद की। वह यहां एक कोचिंग संस्थान से पढ़ाई कर रहा था। केशव ने अपनी पढ़ाई की टेबल पर अपनी तीन कमियों का जिक्र किया है।
विज्ञापन
इनमें हमेशा आज का काम कल पर छोड़ देना, समय बरबाद करना और सिलेबस पूरा नहीं कर पाना बताया है। उसने दीवार पर भाभी से पैसे उधार लेने की बात भी लिखी हुई है। इधर, कोटा में ही शनिवार को बीटेक के छात्र अविनाश मीणा ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। अविनाश की शनिवार देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन