{"_id":"61f7e9a3cddd33068f3db2e5","slug":"two-smugglers-arrested-in-churu-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: 52 किलो डोडा पोस्त छिलका पंजाब ले जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: 52 किलो डोडा पोस्त छिलका पंजाब ले जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 31 Jan 2022 07:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 31 Jan 2022 07:22 PM IST
सार
एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि जब्त डोडा छिलका की कीमत करीब दो लाख रुपए है। तस्कर अमजेर से तस्करी कर उसे पंजाब ले जा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
रतन नगर थाना पुलिस ने 52 किलो डोडा पोस्त छिलका बरामद कर 2 तस्करों गिरफ्तार किया है। आरोपी कैंटर गाड़ी में डोडा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चूरु एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि रतन नगर थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 52 स्थित ऊंटवालिया चौराहे पर नाकाबंदी की थी। यहां एक कैंटर गाड़ी को रोक तलाशी ली गई तो उसमे से 52 किलो डोडा पोस्त का छिलका बरामद किया गया है।
विज्ञापन
मादक पदार्थ की कीमत दो लाख रुपए
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर गुरुचरण सिंह पुत्र जगीर सिंह (34) और जगतार सिंह पुत्र बुधराम सांसी (24) पंजाब के पटियाला जिले के रहने वाले हैं। तस्कर अजमेर के विजयनगर से डोडा लेकर पंजाब ले जा रहे थे। जब्त मादक पदार्थ की कीमत 2 लाख रुपए के करीब है।
विज्ञापन