{"_id":"62b7d06dfc0c4571b76640f6","slug":"two-drowned-in-dravyavati-river-wife-jumped-in-river-husband-who-went-to-save-also-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: इंजीनियर पत्नी ने द्रव्यवती नदी में लगाई छलांग, बचाने के लिए पति भी कूदा, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: इंजीनियर पत्नी ने द्रव्यवती नदी में लगाई छलांग, बचाने के लिए पति भी कूदा, दोनों की मौत
Sun, 26 Jun 2022 09:24 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 26 Jun 2022 09:24 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि पति और पत्नी में झगड़ा हुआ था। उसके बाद पत्नी गुस्से में नदी में कूद गई।
विज्ञापन
पति और पत्नी डूबे
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में पत्नी ने आत्महत्या करने के लिए द्रव्यवती नदी में छलांग लगा दी। पत्नी को बचाने के लिए पति भी नदी में कूद गया लेकिन वह भी पत्नी के साथ डूब गया। सूचना पर शिप्रापथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाल कर जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मृतक दंपती सरकारी कर्मचारी थे। पत्नी मधुबाला उत्तर प्रदेश में अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत थी। वहीं पति तरुण सिंह पटना में कंपाउंडर के पद पर कार्यरत था। सात दिन पहले ही दंपति अपनी आठ महीने की बच्ची के साथ जयपुर आए थे। पत्नी डिप्रेशन में चल रही थी। जिसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोपहर में दंपती के बीच में झगड़ा हुआ था। उसके बाद ही पत्नी ने आत्महत्या के लिए नदी में छलांग लगा दी। फिलहाल पुलिस घटनाक्रम की जांच में जुट गई है और मृतकों के परिवार के अन्य सदस्यों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन