फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two died due to dengue in Dholpur 230 active cases

Rajasthan: धौलपुर में डेंगू से दो की मौत, 230 एक्टिव केस, मलेरिया मरीजों की संख्या भी बढ़ रही

Tue, 10 Oct 2023 10:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 10 Oct 2023 10:23 PM IST
सार

धौलपुर में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दो लोगों की डेंगू से मौत हो गई, जबकि प्रदेश में 230 एक्टिव मरीज है। इनमें से 30 का जिला अस्पताल के इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले में मौसमी बीमारियों का कहर शुरू हो गया है। नॉर्मल वायरल के साथ डेंगू और मलेरिया के एक्टिव केस लगातार बढ़ने से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई। मंगलवार को सैंपऊ उपखंड इलाके के शाहपुर गांव में शिवनारायण उर्फ शिब्बो (47) पुत्र पातीराम और गांव नगला हरलाल में लोकेंद्र सिंह (29 ) पुत्र भीमसेन की डेंगू से मौत हो गई। 

विज्ञापन


प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयंतीलाल मीणा ने बताया जगह-जगह जल भराव होने से मौसमी बीमारियों का सीजन शुरू हो गया है। डेंगू, मलेरिया और नॉर्मल वायरल के रोगियों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। जिले में डेंगू के 230 एक्टिव केस हैं। करीब 30 मरीज का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सा विभाग द्वारा हर गांव में एंटी लार्वा एक्टविटी कराई जा रही है। चिकित्सा विभाग द्वारा जिलेभर में मेडिकल की करीब 240 टीम तैनात की है। डेंगू, मलेरिया के संदिग्ध मरीजों की सैंपलिंग कराई जा रही है। 
विज्ञापन


प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मीणा ने बताया शाहपुरा और नगला हरलाल गांव में दो मरीजों की मौत के बाद चिकित्सा विभाग की टीम को तैनात किया गया है। प्रत्येक परिवार में एंटी लार्वा की एक्टिविटी के साथ सैंपल भी लिए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मीणा ने कहा कि मौसमी बीमारी से बचने के लिए लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। घरों के सामने या छत पर गंदा पानी जमा नहीं होने दें। घरों के आसपास साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें, मच्छर होने पर घरों के आसपास धुआं भी कर सकते हैं। बच्चों को सुलाते समय विशेषकर मच्छरदानी का प्रयोग करें।


नॉर्मल रोगियों की भी संख्या बढ़ रही
डेंगू मलेरिया के साथ नॉर्मल वायरस के रोगियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। बुखार, खांसी और जुकाम के मरीज भी अधिक सामने आ रहे हैं। इससे जिला अस्पताल, सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed