फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two Corona positive youth found in Jaisalmer Hindi News

Corona Update: जैसलमेर में मिले दो कोरोना पॉजिटिव युवक, परिवार-संपर्क में आए लोगों की जांच, होम आइसोलेट किया

Wed, 20 Dec 2023 11:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 20 Dec 2023 11:12 PM IST
सार

Corona Update: सीएमएचओ डॉ. बीएल बुनकर ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों युवकों के सैंपल जांच के लिए बाहर भेजे गए हैं। उनकी ट्रैवल हिस्ट्री को भी खंगाला जा रहा है। परिवार और संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए हैं।

विज्ञापन
Two Corona positive youth found in Jaisalmer Hindi News
जैसलमेर में मिले दो कोरोना पॉजिटिव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जैसलमेर जिले में दो कोरोना पॉजिटिव युवक मिले हैं। दोनों में सर्दी-खांसी के लक्षण पाए गए है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों युवकों के परिवार की जांच के लिए सैंपल लिया गया है। वहीं, उनके संपर्क में आए लोगों की जांच भी की जा रही है। सभी संदिग्धों को होम आईसोलेट कर दिया गया है।  

विज्ञापन


युवकों की खंगाली जा रही ट्रैवल हिस्ट्री 
जानकारी के अनुसार दोनों युवकों का सैंपल जांच के लिए बाहर भेजा गया है। ताकि, पता लगाया जा सके कि वे नए वैरिएंट JN-1 से संक्रमित हैं या किसी अन्य से। सीएमएचओ डॉ. बीएल बुनकर ने बताया कि उनके सैंपल जांच के लिए बाहर भेजे गए हैं। उनकी ट्रैवल हिस्ट्री को भी खंगाला जा रहा है। दोनों युवकों के परिवार और संपर्क में आए लोगों का भी सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। बता दें कि इस साल जिले में कोराना से एक डेढ़ा गांव में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। वहीं, 92 कोरोना पॉजिटिव भी सामने आए थे।  
विज्ञापन


सरकार ने एडवाइजरी जारी की
टूरिस्ट सीजन के बीच कोरोना पॉजिटिव युवकों के मिलने के कारण मेडिकल विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। सीएमएचओ डॉ. बीएल बुनकर ने बताया कि राज्य सरकार ने कोरोना के नए वैरिएंट JN-1 को लेकर एडवाइजरी जारी की है। सर्दी, जुकान और खांसी के मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नए वैरियंट ने बढ़ाई टेंशन
केरल में कोराना के नए वैरियंट JN-1 से संक्रमित मरीज मिलने के बाद एक बार फिर लोगों की टेंशन बढ़ गई है। केंद्र की मोदी सरकार ने सभी राज्यों को सतर्क रहने के लिए कहा है। कर्नाटक सरकार राज्य में  60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर चुकी हैं। हालांकि, यह वैरियंट ज्यादा खतरनाक नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed