फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two boys arrested for killing a Pandit in Baran to become a don wanted to spread fear in the area

Baran: डॉन बनने के लिए पंडित की हत्या करने वाले 19-20 साल के दो युवक गिरफ्तार, इलाके में खौफ फैलाना चाहते थे

Tue, 09 May 2023 05:11 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 09 May 2023 05:11 PM IST
सार

बारां एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि 4 मई को अंता निवासी दिनेश शर्मा ने शिकायत की थी। शिकायत करते हुए दिनेश ने कहा कि 22 अप्रैल की रात उसके पिता राधेश्याम शर्मा क्वासपुरा में लक्ष्मी नारायण महावर की लड़की की शादी में फेरे करवाने गए थे।

विज्ञापन
Two boys arrested for killing a Pandit in Baran to become a don wanted to spread fear in the area
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

डॉन बनने की चाहत और लोगों में दहशत फैलाने के लिए 19-20 साल के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बारां जिले में 22 अप्रैल की रात एक पंडित के सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी थी। पंडित शादी में फेरे करवा कर वापस घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
बारां एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि 4 मई को अंता निवासी दिनेश शर्मा ने शिकायत की थी। शिकायत करते हुए दिनेश ने कहा कि 22 अप्रैल की रात उसके पिता राधेश्याम शर्मा क्वासपुरा में लक्ष्मी नारायण महावर की लड़की की शादी में फेरे करवाने गए थे। रात करीब 12:45 बजे उसने अपने पिता के मोबाइल पर कॉल किया तो दूसरी तरफ से पुलिसकर्मी ने कॉल उठाया। उन्होंने बताया कि पिता का एक्सीडेंट हो गया है, उन्हें अंता अस्पताल में भर्ती करवा रहे हैं। सूचना मिलते ही हम भी अस्पताल पहुंच गए। पीड़ित के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पांच दिन बाद पंडित की मौत
एसपी ने आगे बताया कि पंडित शर्मा की हालत गंभीर थी, जिस वजह से उन्हें कोटा अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान पांचवे दिन 28 अप्रैल की सुबह उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। 2 मई को टीम ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी, जिसमें दिखा कि दो युवक बाइक से आए थे, उन्होंने लोहे का एक पाइप मृतक के सिर पर मारा था। इसकी वजह से उसके पिता बाइक से गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कर चुके हैं चोरियां
एसपी चौधरी का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर टीम ने आरोपी दीपक महावर (19) और हेमंत सुमन उर्फ विक्की (20) को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि जुर्म की दुनिया से प्रभावित होकर आमजन में दहशत फैलाकर वे अंता के डॉन बनना चाह रहे थे। इसके लिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। दोनों ने पहले भी कई छोटी-मोटी चोरियां की हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed